लंदन में 30 साल के सिख युवक की चाकू घोंप कर हत्या, हमले 3 औरतें भी थी शामिल

London Crime News: लंदन में 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 27 वर्षीय अमरदीप सिंह गिरफ्तार हुआ, जबकि तीन महिला आरोपी अभी फरार हैं। मामला ओल्ड बेली कोर्ट में लंबित है।
लंदन में 30 साल के सिख युवक की चाकू घोंप कर हत्या, हमले 3 औरतें भी थी शामिल
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

British Sikh Man Stabbed to Death in London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक 30 साल के ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक इस हत्या में शामिल व्यक्ति और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हत्या की इस साजिश में 3 औरतों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस को घटना की सूचना 23 जुलाई को मिली थी। लंदन एम्बुलेंस सेवा को एक आवासीय पते पर हुए झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें गुरमुख सिंह गंभीर हालत में मिला था। उस पर चाकू के कई बार गंभीर रूप से वार किया गया था। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

हत्या में 3 औरतें भी शामिल

लंदन में एक चौंकाने वाली घटना के तहत 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे दोषी ठहराया गया और अब वह हिरासत में है। उसकी अगली सुनवाई 5 जनवरी, 2026 को लंदन के प्रसिद्ध ओल्ड बेली कोर्ट में होगी। पुलिस के अनुसार, हत्या की इस साजिश में तीन महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी तलाश जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, इन सभी को अक्टूबर तक के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला अभी भी जांच के अधीन है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

सिख समुदाय में शोक

गुरमुख सिंह की इस हिंसक हत्या ने लंदन के सिख समुदाय और स्थानीय समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह घटना न केवल पीड़ित परिवार के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। स्थानीय लोग भय और शोक की स्थिति में हैं।

पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि जांच को गति दी जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके। गुरमुख सिंह की नृशंस हत्या ने शहर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला पूरे समाज को झकझोर देने वाला बन गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com