Nagpur News: कोराडी पावर स्टेशन में चोरी करते धराए 2 आरोपी, पथराव कर 3 आरोपी हुए फरार
चोरों के एक गिरोह ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन यानी केटीपीएस परिसर में घुसकर लोहे का सामान चुराने की कोशिश की। सुरक्षा गार्डों ने इलाके की घेराबंदी कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
कोराडी पावर स्टेशन में चोरी करते धराए 2 आरोपी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: चोरों के एक गिरोह ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन यानी केटीपीएस परिसर में घुसकर लोहे का सामान चुराने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा गार्डों ने चोरों को देखने के बाद उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गिरोह ने सुरक्षा गार्डों पर पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने इलाके की घेराबंदी कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं गिरोह के 3 साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन अशोक लश्करे, उम्र 19, कव्वापारा, महादुला निवासी और राजू भाऊराव बोडके, उम्र 56, मच्छी मार्केट कोराडी निवासी हैं। वहीं फरार आरोपियों के नाम महादुला निवासी मनीष वासनिक, शुभम जाधव और राहुल डुकरे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लौह सामग्री चोरी की कोशिश और पथराव
शिकायतकर्ता जयंतकुमार भाटकुलकर, उम्र 41, केटीपीएस कॉलोनी निवासी महाजेनको में सुरक्षा अधिकारी हैं। सुबह करीब साढ़े चार बजे कुछ लोग बिना अनुमति के इलाके में घुसकर दोपहिया वाहन पर लौह सामग्री चोरी करने की सूचना सुरक्षा गार्ड ने जयंत को दी। वहीं गार्ड ने बताया कि, चोरों का प्रतिकार करने पर गिरोह के सदस्यों ने उन पर पथराव कर भागने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या
दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
वैश्विक युद्ध की मार रसोई पर: संकट से बिगड़ा बजट, थोक तेल बाजार में 6 से 7 रुपये प्रति किलो तक का उछाल
हिंगणा-कान्होलीबारा से टाकलघाट सड़क बदहाल, 10 किमी मार्ग पर गड्ढों से रोज हादसे; 15 गांवों के लोग परेशान
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
फरार आरोपियों की तलाश जारी
इसके बाद तुरंत जयंत घटनास्थल पहुंचकर सहकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। इसी बीच पांजरा-कोराडी मार्ग पर 5 आरोपी दोपहिया वाहन पर भागते नजर आए। सुरक्षा गार्डों ने अर्जुन और राजू को पकड़ लिया। अन्य 3 आरोपी वाहन से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को एक दोपहिया वाहन और लोहे की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
