क्रिसमस पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, विशाखापत्तनम-शालीमार के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Chhattisgarh Special Train: भारतीय रेलवे ने विशाखापत्तनम और शालीमार के बीच साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले से यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।
Chhattisgarh Special train, chhattisgarh train alert,
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच-पांच फेरे चलाने का लिया निर्णय।

  • साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत।

  • आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ी सुविधा।

  • सिम्हाचलम, विजयनगरम, चीपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड समेत अन्य स्टेशनों पर रहेगी ठहराव।

Chhattisgarh Weekly Special Express List: क्रिसमस के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशाखापत्तनम और शालीमार के बीच साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। यात्रियों की मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाए जाएंगे। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन नंबर 08508 विशाखापत्तनम-शालीमार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 1 दिसंबर से 29 दिसंबर 2026 तक विशाखापत्तनम से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिम्हाचलम, विजयनगरम, चीपुरुपल्ली और श्रीकाकुलम रोड होते हुए अगले दिन बुधवार सुबह 3 बजे शालीमार पहुंचेगी।

Chhattisgarh Special train, chhattisgarh train alert,
मैनपाट में ठंड का टॉर्चर शुरू, जमने लगी ओस की बूंदें, सैलानियों की बढ़ी भीड़

वापसी में ट्रेन नंबर 08507 शालीमार-विशाखापत्तनम साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शालीमार से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 6:10 बजे श्रीकाकुलम रोड, 6:38 बजे चीपुरुपल्ली, 7:03 बजे विजयनगरम और 7:35 बजे सिम्हाचलम पहुंचेगी। इसके बाद रात 8:50 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का ठहराव सिम्हाचलम, विजयनगरम, चीपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, ब्रह्मपुर, बालूगांव, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशनों पर रहेगा।

Chhattisgarh Special train, chhattisgarh train alert,
महादेव सट्टे का नया ठिकाना ब्रिटेन, दुबई से शिफ्ट हुआ नेटवर्क, शुभम-अनिल समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

19 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल सेकंड क्लास, एक सेकंड क्लास लगेज एवं दिव्यांगजन कोच तथा एक मोटर कार शामिल होगी। रेलवे ने क्रिसमस के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों से इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।