मैनपाट में ठंड का टॉर्चर शुरू, जमने लगी ओस की बूंदें, सैलानियों की बढ़ी भीड़

Mainpat Winter Temperature: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले में पार्ट में कड़ाके की ठंड पडनी शुरू हो गई है। शुरुआती ठंड में ही ओस की जमाती नजर आ रही है।
Chhattisgarh Cold Weather Update,
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में कड़ाके की ठंड(सोर्स- नवभारत लाइव )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है।

  • पठारी इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जमी नजर आईं, सीजन में पहली बार पाले का असर दिखा।

  • अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

  • कोहरे, ठंड और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच मैनपाट में सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Chhattisgarh Mainpat Winter Temperature Today: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले में पार्ट में कड़ाके की ठंड पडनी शुरू हो गई है। शुरुआती ठंड में ही ओस की जमाती नजर आ रही है। पठारी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल है ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिलती जमीन और उल्टा बहता पानी आकर्षक

छत्तीसगढ़ का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट अपनी सुंदरता के लिए भारत सहित अन्य देशों में भी मशहूर है मैनपाट की खूबसूरती और हिलती जमीन और उल्टा बहता पानी लोगों को अपनी और आकर्षक करता है तो वहीं ठंड में यहां सैलानियों की भीड़ भी उमड़ने लगती है।

Chhattisgarh Cold Weather Update,
शराब घोटाले के आरोपी विकास रायपुर कोर्ट में पेश, आधी रात हुई सुनवाई, 30 नवंबर तक EOW करेगी पूछताछ

मैनपाट के पठारी क्षेत्र में जमी ओस की बुंदे

ठंड और कोहरे के बीच मैनपाट की सुंदरता देखते ही बनती है तो वही शुरुआत में ही ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है मैनपाट के पठारी क्षेत्र में सुबह उसकी बुंदे जमी नजर आई, इस सीजन में पहली बार पड़ा पाल कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तो वही जमा देने वाली इस कड़ाके की ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं जहां अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वही आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

Chhattisgarh Cold Weather Update,
महादेव सट्टे का नया ठिकाना ब्रिटेन, दुबई से शिफ्ट हुआ नेटवर्क, शुभम-अनिल समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मैनपाट में बढ़ रही सैलानियों की भीड़

एक तरफ मैनपाट में ठंड बढ़ रही है तो दूसरी ओर मैनपाट सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और लगातार यहां सैलानियों की भीड़ भी बढ़ रही है, कड़ाके की ठंड और सड़कों में ढूंढ के बीच मैनपाट का सफर और भी सुहाना हो जाता है यहां हिलने वाली जमीन और उल्टा बहता पानी के साथ प्रकृतिक खूबसूरती देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और यही चीजे मैनपाट को बाकी जगह से अलग बनाती है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम सारांश के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर छत्तीसगढ़ में रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।