महादेव सट्टे का नया ठिकाना ब्रिटेन, दुबई से शिफ्ट हुआ नेटवर्क, शुभम-अनिल समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Mahadev Satta Case: नेटवर्क का संचालन दुबई के बजाय ब्रिटेन से किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, सट्टे के पैनल श्रीलंका और वियतनाम से चलाए जाने की बात कही जा रही है।
Mahadev satta case chhattisgarh, Shubham soni news,
महादेव सट्टा का आरोपी सुभम सोनी(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • महादेव ऑनलाइन सट्टे का संचालन दुबई से ब्रिटेन शिफ्ट होने की जानकारी सामने आई।

  • श्रीलंका और वियतनाम से सट्टे के पैनल संचालित किए जाने की बात सामने आई।

  • शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल और विशाल आहूजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी।

  • शुभम और अनिल को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

Mahadev Satta Promoter Shubham Soni Anil Agarwal: महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है, लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए सिंडिकेट ने अपने ठिकाने और काम करने का तरीका बदल लिया है। अब इस नेटवर्क का संचालन दुबई के बजाय ब्रिटेन से किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, सट्टे के पैनल श्रीलंका और वियतनाम से चलाए जाने की बात कही जा रही है। लगातार गिरफ्तारी और इंटरपोल की कार्रवाई के दबाव के बीच नेटवर्क से जुड़े कई लोगों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। कुछ लोगों के मलेशिया पहुंचने की भी जानकारी है।

दुबई से ब्रिटेन तक बदला नेटवर्क का ठिकाना

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद इंटरपोल के माध्यम से दुबई पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ा। इसी सिलसिले में दुबई पुलिस ने रवि उप्पल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नेटवर्क से जुड़े लोगों ने अपनी गतिविधियों का नए सिरे से बंटवारा किया। पहले वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले विकास छपरिया की भूमिका भी बदल दी गई है। शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल और टिबड़ेवाल समेत दूसरे लोगों के बीच काम बांटे जाने की जानकारी सामने आई है।

Mahadev satta case chhattisgarh, Shubham soni news,
शराब घोटाले के आरोपी विकास रायपुर कोर्ट में पेश, आधी रात हुई सुनवाई, 30 नवंबर तक EOW करेगी पूछताछ

शुभम-अनिल और विशाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

महादेव सट्टे के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबी शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। अदालत ने दोनों के साथ भोपाल के कारोबारी विशाल आहूजा के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ईडी के नोटिस के बावजूद तीनों पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

अब शुभम और अनिल के प्रत्यर्पण के लिए अरबी और अंग्रेजी भाषा में दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। शुभम भिलाई और अनिल रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ का रहने वाला है। जांच एजेंसी के मुताबिक, सौरभ की गैरमौजूदगी में शुभम सट्टे का संचालन देख रहा है, जबकि अनिल वित्तीय लेनदेन संभाल रहा है। विशाल पर आरोप है कि उसने दुबई जाने के लिए टिकट बुक कराने सहित अन्य व्यवस्थाएं की थीं।

Mahadev satta case chhattisgarh, Shubham soni news,
100 एकड़ चारागाह और बांध पर कब्जे की आशंका, भाटापारा में स्पंज आयरन प्लांट के खिलाफ फूटा जनआक्रोश

दूसरे दिन भी ED की तलाशी, निवेश के रास्तों की जांच

महादेव सट्टा मामले में ईडी की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रहने की जानकारी है। गुरुवार को दिल्ली में लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शैली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। हालांकि, तीनों अपने ठिकानों पर नहीं मिले।

ईडी को आशंका है कि सट्टे से अर्जित करोड़ों रुपये दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट और भारत में होटल, क्लब तथा हॉस्पिटैलिटी कारोबार में लगाए गए हैं। ग्रोवर पिता-पुत्र से जुड़ी नौ कंपनियां जांच के दायरे में हैं। रायपुर और भिलाई में भी लेनदेन और निवेश से जुड़े मामलों की पड़ताल की जा रही है। अब जांच का फोकस सिर्फ सट्टे के संचालन तक सीमित नहीं, बल्कि विदेशों में छिपी रकम और उसके निवेश के नेटवर्क तक पहुंचने पर है।