छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 क्लर्कों के तबादले, देखिए सूची

Chhattisgarh RTO Clerk Transfer List: प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में पदस्थ करीब पांच दर्जन क्लर्कों का तबादला किया गया है।
Chhattisgarh RTO trasfer news,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय भवन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में करीब पांच दर्जन क्लर्कों के तबादले।

  • प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में हुआ फेरबदल।

  • कई कर्मचारी 10 से 15 साल से एक ही कार्यालय में थे पदस्थ।

  • क्लेरिकल स्तर पर पिछले कुछ वर्षों का बड़ा प्रशासनिक बदलाव।

  • राज्य शासन ने गुरुवार सुबह जारी की तबादला सूची।

Chhattisgarh Transport Department Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में लंबे समय से एक ही कार्यालय में जमे कर्मचारियों की पदस्थापना बदल दी गई है। प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में पदस्थ करीब पांच दर्जन क्लर्कों का तबादला किया गया है। इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जो पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राज्य शासन की ओर से गुरुवार सुबह जारी तबादला आदेश के बाद विभाग के मैदानी अमले में हलचल तेज हो गई है।

क्लेरिकल स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

परिवहन विभाग में हुए इस बदलाव के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में पदस्थ क्लर्कों को नई जगहों पर भेजा गया है। लंबे समय से एक ही कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और कार्यस्थल बदलने से विभागीय व्यवस्था में भी बदलाव होगा। पिछले कुछ वर्षों में क्लेरिकल स्तर पर इसे बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

Chhattisgarh RTO trasfer news,
माता-पिता के तलाक के बाद संतान किसके साथ रहेगी, बिलासपुर हाईकोर्ट बोला- कोर्ट नहीं, बालिग बेटा खुद लेगा फैसला

10-15 साल से एक ही जगह थे पदस्थ

तबादला सूची में ऐसे कई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जो एक ही कार्यालय में लंबे समय से पदस्थ थे। कुछ कर्मचारियों का कार्यकाल एक ही जगह पर 10 से 15 साल तक पहुंच गया था। अब नई पदस्थापना के जरिए उन्हें दूसरे कार्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव का असर RTO कार्यालयों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की कवायद

परिवहन विभाग का मैदानी अमला लाइसेंस, वाहन पंजीयन, परमिट और अन्य परिवहन संबंधी सेवाओं से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कर्मचारियों की नई पदस्थापना से कार्यालयों में कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव की संभावना है। नई जगहों पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों को वहां की व्यवस्था के अनुरूप जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

Chhattisgarh RTO trasfer news,
फसल बर्बादी से भड़के बस्तर के किसान, 11 दिसंबर को NH-63 पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

देखें किस क्लर्क का कहां हुआ तबादला

राज्य शासन की ओर से जारी सूची में तबादला किए गए कर्मचारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। किस कर्मचारी को किस RTO कार्यालय से हटाकर कहां भेजा गया है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तबादला सूची में देख सकते हैं।