17 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी फिर उदयपुर में आबादी के करीब पहुंचा, सड़क बंद

Kabra Elephant Sarguja : 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया। रेस्क्यू अभियान के बाद जंगल में छोड़ा गया यह हाथी अब फिर रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया है।
Kabra Elephant
छत्तीसगढ़ सरगुजा कबरा हाथीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी फिर पहुंचा आबादी के करीब।

  • उदयपुर जनपद कार्यालय के सामने जंगल में हाथी की मौजूदगी।

  • अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से महज 800 मीटर है दूर।

  • कबरा हाथी अपने 17 हाथियों के दल से 15 किलोमीटर दूर।

  • उदयपुर-सलका मार्ग बंद, ड्रोन से निगरानी जारी।

Kabra Elephant, Surguja, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। वन विभाग के रेस्क्यू अभियान के बाद जंगल में छोड़ा गया यह हाथी अब फिर रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया है। हाथी की मौजूदगी उदयपुर जनपद कार्यालय के सामने जंगल में देखी गई है।

खास बात यह है कि यह जगह अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से महज 800 मीटर की दूरी पर है। हाथी के इस तरह आबादी और सड़क के करीब पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर वन विभाग ने उदयपुर से सलका जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है।

6 दिन की मशक्कत के बाद किया गया था ट्रेंकुलाइज

दरअसल 17 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया था। उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचने के बाद हाथी को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम को करीब 6 दिनों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम को सफलता मिली और हाथी को बेहोश कर उसके गले में कॉलर आईडी लगाई गई।

रेस्क्यू के दौरान हाथी को जंजीरों से बांधकर दो दिनों तक जंगल में रखा गया था। इस बीच उसके साथ विचरण करने वाला 17 हाथियों का दल आगे निकल गया। उस समय यह दल कबरा हाथी से करीब दो किलोमीटर दूर चला गया था। इसके बाद कल कबरा हाथी को जंजीरों से मुक्त कर जंगल की ओर रवाना कर दिया गया था।

Kabra Elephant
अभनपुर जनपद में अविश्वास की दस्तक, 2 दिसंबर को तय होगा अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे की कुर्सी का भविष्य

17 हाथियों के दल से 15 किलोमीटर दूर हुआ कबरा

जंजीरों से आजाद होने के बाद कबरा हाथी जंगल में विचरण कर रहा था, लेकिन अब उसकी गतिविधियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि 17 हाथियों का दल अब कबरा से करीब 15 किलोमीटर दूर पहुंच चुका है। ऐसे में कबरा एक बार फिर अकेला पड़ गया है।

आज हाथी की मौजूदगी उदयपुर जनपद कार्यालय के सामने जंगल में देखी गई। यह इलाका अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से महज 800 मीटर की दूरी पर है। हाईवे और रिहायशी क्षेत्र के इतने करीब हाथी के पहुंचने से किसी अनहोनी की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।

उदयपुर से सलका मार्ग बंद, ड्रोन से निगरानी

हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उदयपुर से सलका जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया गया है, ताकि हाथी के अचानक सड़क पर पहुंचने से कोई हादसा न हो। वहीं वन विभाग की टीम कॉलर आईडी और ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी की लगातार निगरानी कर रही है।

इसके साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। लोगों को जंगल और हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Kabra Elephant
रायपुर के डॉ. निशीथ भंडारकर को शिक्षा मंत्रालय में बड़ी कमान, एआई और भाषा को देंगे दिशा