रायपुर के डॉ. निशीथ भंडारकर को शिक्षा मंत्रालय में बड़ी कमान, एआई और भाषा को देंगे दिशा

Ministry Of Education Anuvadini Foundation : रायपुर में पले-बढ़े डॉ. निशीथ भंडारकर को अनुवादिनी फाउंडेशन में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। वे भाषा, शिक्षा और एआई को दिशा देंगे।
Dr. Nishith Bhandarkar
डॉ. निशीथ भंडारकरसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर के बेटे को मिली बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बढ़ा गौरव

  • शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट में रायपुर के निशीथ की एंट्री

  • अब भारतीय भाषाओं और एआई का संगम संभालेंगे डॉ. भंडारकर

  • छत्तीसगढ़ के सपूत को एआईसीटीई के खास बोर्ड में जगह

  • रायपुर से मुंबई तक का सफर, अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Anuvadini Foundation Senior Advisor : रायपुर में पले-बढ़े डॉ. निशीथ के भंडारकर को बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध अनुवादिनी फाउंडेशन के बोर्ड में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। यह फाउंडेशन एआईसीटीई के तहत काम करता है। डॉ. भंडारकर अब भारतीय भाषाओं, शिक्षा और एआई के समन्वय को दिशा देंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

25 साल का लंबा अनुभव

डॉ. भंडारकर के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मार्केटिंग, कॉरपोरेट और पॉलिटिकल स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में लंबा काम किया है। इसके अलावा वे गवर्नमेंट एडवाइजरी से भी जुड़े रहे हैं। अब वे इस राष्ट्रीय पहल में भाषा और तकनीक को जोड़ने का काम करेंगे।

Dr. Nishith Bhandarkar
सरकारी अस्पताल में पंजीयन कराते ही निजी हॉस्पिटल से फोन आया! कांकेर MCH में डेटा लीक का बड़ा खेल

क्या है अनुवादिनी फाउंडेशन

अनुवादिनी फाउंडेशन एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित बहुभाषीय प्लेटफॉर्म है। यह 22 भारतीय भाषाओं समेत कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद को आसान बनाता है। यह प्लेटफॉर्म संवाद और शैक्षणिक सहयोग में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।

संस्था पर्यटन, ग्रामीण विकास, कौशल विकास और रेलवे मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करती है। इसके अलावा यह राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और कई शिक्षण संस्थानों से भी जुड़ी है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तीकरण के विजन को आगे बढ़ा रही है। इसके जरिए दस्तावेजों का अनुवाद, स्पीच ऑटोमेशन और डिजिटल पब्लिशिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

शिक्षा और खेल से गहरा नाता

डॉ. भंडारकर ने मार्केटिंग में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशनकी डिग्री ली है। उन्हें मैनेजमेंट और लीडरशिप में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है। अभी वे एक बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में डायरेक्टर हैं। साथ ही विश्व संवाद केंद्र, मुंबई में ट्रस्टी और स्ट्रैटेजिक हेड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

उनका खेलों से भी पुराना और गहरा नाता रहा है। छात्र जीवन में उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। वे राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। जनहित के कामों के लिए उन्हें समाज रत्न, झारखंड मित्र सम्मान और महाराष्ट्र रत्न जैसे पुरस्कार मिल चुके हैं।

Dr. Nishith Bhandarkar
घर में घुसे 3 भालू, बर्तनों में ढूंढते रहे खाना, जनकपुर के रिहायशी इलाके में मची खलबली, सामने आया वीडियो