80 हजार में बेचा, फिर 60 हजार में सौदा! सूरजपुर में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Surajpur Human Trafficking Case: मानव तस्करी मामले में सूरजपुर पुलिस ने एक नाबालिग को कथित तौर पर दो बार बेचने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh Surajpur police expose,
सूरजपुर में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सूरजपुर पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

  • मानव तस्करी मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  • मध्यप्रदेश के सागर जिले के चकेरी गांव से नाबालिग बरामद।

  • करीब एक साल पहले भी 80 हजार रुपये में बेचे जाने का आरोप।

  • इस बार 60 हजार रुपये में सौदा करने का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों से मिलाया।

Chhattisgarh Human Trafficking Case: सूरजपुर में मानव तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक नाबालिग को कथित तौर पर दो बार बेचने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर जिले से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले भी नाबालिग को 80 हजार रुपये में बेचा गया था। इस बार 60 हजार रुपये में उसका सौदा किए जाने का आरोप है।

अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी नाबालिग

मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 24 नवंबर को नाबालिग अपनी परिचित सीमा सिंह के साथ अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग का लोकेशन मध्यप्रदेश के सागर जिले में मिला। इसके बाद टीम चकेरी गांव पहुंची और आरोपी शैतान सिंह के घर दबिश देकर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Chhattisgarh Surajpur police expose,
​Weather Update: अंबिकापुर में ठंड का कहर जारी, अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

नाबालिग को 80 हजार रुपये में बेचा

पूछताछ में मानव तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले आरोपी शारदा मलिक ने नाबालिग को 80 हजार रुपये में शैतान सिंह को बेचा था। हालांकि, उस समय नाबालिग अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भागकर अपने घर पहुंच गई थी। आरोप है कि इस बार सीमा सिंह ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का जाल बिछाया और 60 हजार रुपये में शैतान सिंह से उसका सौदा कर दिया। इसके बाद शैतान सिंह ने कैलाश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ भी उसका सौदा किया।

Chhattisgarh Surajpur police expose,
समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजनांदगांव के 92 शिक्षकों को नोटिस, VSK ऐप से खुली पोल

दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया गया है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर भरोसे के रिश्तों की आड़ में बेटियों को तस्करी के जाल में फंसाने वाले ऐसे गिरोहों पर पूरी तरह लगाम कब लगेगी?