समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजनांदगांव के 92 शिक्षकों को नोटिस, VSK ऐप से खुली पोल

Chhattisgarh Teacher News: बीएसके ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर 92 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी हुआ है।
Rajnandgoan VSK App news, cg news,
92 शिक्षकों को नोटिस(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राजनांदगांव और छुरिया ब्लॉक के कुल 92 शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी।

  • राजनांदगांव विकासखंड में 41 और छुरिया में 51 शिक्षकों को नोटिस थमाया गया।

  • समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने की शिकायतें सामने आईं।

  • बीएसके ऐप के जरिए शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी की जा रही है।

  • निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Rajnandgaon Teacher BSK App Attendance: राजनांदगांव जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन के निर्देशानुसार वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर राजनांदगांव और छुरिया ब्लॉक के कुल 92 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी संबंधितों से जल्द ही तथ्यात्मक और प्रमाण सहित स्पष्टीकरण मांगा है।

Rajnandgoan VSK App news, cg news,
​Weather Update: अंबिकापुर में ठंड का कहर जारी, अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

मिली जानकारी अनुसार राजनांदगांव विकासखंड में 41 और छुरिया विकासखंड में 51 शिक्षकों को नोटिस थमाया गया है। इनमें समय पर स्कूल नहीं पहुंचने, अनुपस्थित रहने तथा स्कूल पहुंचने के बाद छुट्टी के समय ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं।

छुरिया विकासखंड के शासकीय रंगाकटोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेढ़ा के संस्था प्रमुख बलराम कौशिक द्वारा ऐप में लॉगिन नहीं करने तथा रेंगाकटोरा के संस्था प्रमुख अतुल सिन्हा के दो दिनों तक अनुपस्थित पाए जाने पर अलग से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Rajnandgoan VSK App news, cg news,
दुर्ग में थाने-चौकी में QR कोड से मिलेगी ई-चालान की जानकारी, मौके पर होगा ऑनलाइन भुगतान

जवाब नहीं दिया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई

उच्च कार्यालय द्वारा बीएसके ऐप के माध्यम से स्कूलों में पदस्थ संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने संबंधितों को संस्था प्रमुख के माध्यम से बिंदुवार जवाब प्रस्तुत करने कहा है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रकरण उच्च कार्यालय भेजा जाएगा।

तकनीकी दिक्कतों से भी जूझ रहे शिक्षक

नोटिस जारी होने के बाद शिक्षकों में हलचल है। कई शिक्षक ऐप, स्कूल परिसर और अपने क्षेत्र में नेटवर्क व तकनीकी समस्याओं की शिकायत लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, शिक्षक संगठनों में इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीएसके ऐप में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के रिकॉर्ड के आधार पर ही शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक बीएसके ऐप से ही शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होनी है। उच्च कार्यालय द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। शिक्षकों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।