सागर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत 33 लोग घायल, बरमान से लौट रहे थे सभी

Sagar Tractor Trolley Accident : गौरझामर थाना क्षेत्र की नीम घाटी में नेशनल हाईवे 44 पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत और करीब 33 लोग गंभीर घायल हो गए।
Three killed in tractor trolley accident in Sagar Madhya Pradesh
सागर में भीषण हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटीफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सागर में दर्दनाक सड़क हादसा।

  • तीन लोगों की मौके पर मौत ।

  • करीब 33 लोग गंभीर घायल।

  • मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष ।

Three Dead in Sagar Road Accident : सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 के पास नीम घाटी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 33 लोग गंभीर घायल हो गए। इस हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 36 लोग सवार थे। सभी यात्री बरमान से स्नान और पूजा पाठ करके वापस लौट रहे थे।

ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दबे थे

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग बरमान से स्नान और पूजा पाठ करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गौरझामर थाना क्षेत्र की नीम घाटी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ये दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

सागर जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रेम रानी यादव रक्षा प्रजापति और राकेश यादव के रूप में हुई है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बांदरी थाना क्षेत्र के गढ़ौला गुसाईं गांव के निवासी थे। दुर्घटना में करीब 33 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी । आसपास की एंबुलेंस डायल 112 और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस को राहत कार्य में लगाया गया। घायलों को ट्रॉली से निकालकर एंबुलेंस के साथ निजी वाहनों की मदद से भी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एसडीएम एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

Three killed in tractor trolley accident in Sagar Madhya Pradesh
भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी का निधन, जनसंघ से रहा लंबा जुड़ाव, मप्र बीजेपी में शोक की लहर

ओवरलोडिंग की भी होगी जांच

मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया की दुखद घटना हुई है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग बरमान से पूजा पाठ कर लौट रहे थे तभी दुर्घटना हुई। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल और गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कराने की व्यवस्था की। ट्रैक्टर ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि ये जांच का विषय है।