​Weather Update: अंबिकापुर में ठंड का कहर जारी, अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

Chhattisgarh Aaj Ka Mausam: रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर के जिलों में पारा न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Aaj ka Mausam,
​अंबिकापुर में ठंड का कहर जारी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • अंबिकापुर के मैनपाट में जहां तेजी से गिरा रहा न्यूनतम तापमान।

  • रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में पारा न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच।

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ है। अंबिकापुर के मैनपाट में जहां तेजी से पारा गिरा रहा है। इधर रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में पारा न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच है। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

माना में 28.0 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में बारिश दर्ज नहीं की गई है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Aaj ka Mausam,
हंसपुर में ग्रामीण की मौत का मामला, पूर्व SDM करुण डहरिया की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने भी ठुकराई

चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Aaj ka Mausam,
दुर्ग में थाने-चौकी में QR कोड से मिलेगी ई-चालान की जानकारी, मौके पर होगा ऑनलाइन भुगतान

प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। आगामी दिन के लिए भी मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री

राजधानी रायपुर के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार, 29 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने के चलते सर्द मौसम का वर्तमान दौर जारी रहने की संभावना है।