रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद ट्रेन सेवाओं को कल मिलेगी हरी झंडी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन

Chhattisgarh New Train: छत्तीसगढ़ को दो नई सौगाते मिलने जा रही है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन करेंगे।
chhattisgarh new train,
रावघाट-रायपुर रेल सेवा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ताड़ोकी-रावघाट रेल और अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन।

  • रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी।

  • इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ और शिलान्यास।

Two New Train in Bastar Division: छत्तीसगढ़ रेल नेटवर्क की दो नई सौगातें मिलने जा रही हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलवे मंडल स्थित ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद ट्रेन सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम में रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह सुविधा बनने के बाद इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव का काम रायपुर में ही हो सकेगा। उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के हाथों होगा। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। आयोजन रायपुर और रावघाट रेलवे स्टेशन पर होगा।

chhattisgarh new train,
पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- आज चुनाव हुए तो इनोवा में बैठकर जाएंगे विधायक, भर्ती से लेकर बिजली तक उठाए सवाल

बस्तर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की अहम पहल

कार्यक्रम में सांसदों की उपस्थिति भी रहेगी। राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन, लक्ष्मी वर्मा, के अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, भोजराज नाग और रूपकुमारी चौधरी के नाम शामिल होंगे। ताड़ोकी-रावघाट लाइन बस्तर अंचल को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक अहम कड़ी मानी जाती है। रावघाट क्षेत्र लौह अयस्क के लिए जाना जाता है और नई रेल सेवा से इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन से रायपुर और धमतरी जिले के बीच यात्रा सुगम होगी। अब तक इस मार्ग पर नैरो गेज की छोटी लाइन थी।

Indian railway, chhattisgarh news,
आमंत्रण पत्र(सोर्स: सोशल मीडिया)
chhattisgarh new train,
एक पेड़, दो बेल और शिव-शक्ति का रहस्य, बस्तर दशहरा में क्यों होती है ‘बेल पूजा’?

रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी रेल संचालन को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर तकनीकी रोजगार के अवसर भी बढ़ा सकती है। नई ट्रेन सेवाओं से इन इलाकों के लोगों को रायपुर आने-जाने, इलाज, पढ़ाई और व्यापार के लिए सस्ता और सीधा साधन मिलेगा। ग्रामीण अंचलों के लिए यह लंबे समय से प्रतीक्षित मांग रही है। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com