नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर रायपुर से निकले 7 राइडर्स, DGP ने दिखाई हरी झंडी

Drug Free Chhattisgarh Mission : रायपुर पुलिस ग्राउंड में नशा मुक्ति संकल्प के साथ राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई, जिसमें छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के राइडर्स शामिल हैं।
Chhattisgarh Police Drug Free India Campaign
राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैलीसोर्स : नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रायपुर पुलिस ग्राउंड में नशा मुक्ति का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

  • डीजीपी अरुण देव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की।

  • छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सात राइडर इस रैली में शामिल हैं।

  • रैली सात दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों का दौरा करेगी।

  • इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

Chhattisgarh Police Drug Free India Campaign : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की ओर से एक खास पहल की गई है। पुलिस ग्राउंड में नशा मुक्ति के संकल्प के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में फाइट अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आधारित राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ग्राउंड में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। तिरंगे झंडों से सजे दोपहिया वाहनों पर सवार पुलिसकर्मियों की लंबी कतार नजर आई। इस आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि भी शामिल हुए।

डीजीपी ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इस राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस रैली में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा पुलिस के चुनिंदा राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। दोनों राज्यों के कुल सात राउंडर इस यात्रा का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की और उन्हें समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया।

Chhattisgarh Police Drug Free India Campaign
CG Job Update: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

सात दिनों तक चलेगी रैली

यह मोटर साइकिल रैली लगभग सात दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा करेगी। इस यात्रा के जरिए आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

रैली का मुख्य नारा नशे के विरुद्ध एकजुट भारत तय किया गया है। इसके माध्यम से नशा मुक्त भारत और छत्तीसगढ़ की एकजुटता का बड़ा संदेश दिया जा रहा है।

युवाओं को किया जागरूक

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि युवा देश का भविष्य हैं।

नशे की लत से युवाओं को दूर रखना समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अभियान के जरिए एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया गया है।

Chhattisgarh Police Drug Free India Campaign
Bastar Tourism : कुदरत का अद्भुत खजाना, फिर भी मटनार और शिवगंगा से अनजान पर्यटक
Navbharat Live
navbharatlive.com