महिला कांग्रेस की सूची जारी, 17 जिलाध्यक्षों में OBC को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

Congress District Presidents Announced : छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने 17 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है।
Congress
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेससोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की 17 जिलाध्यक्षों की सूची जारी।

  • OBC वर्ग को सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत हिस्सेदारी।

  • सामान्य,वैश्य वर्ग को 41 प्रतिशत प्रतिनिधित्व।

  • आदिवासी वर्ग को मिली 12 प्रतिशत हिस्सेदारी।

  • रायपुर,बिलासपुर में शहर और ग्रामीण के अलग अध्यक्ष।

Chhattisgarh Congress District Presidents Announced : छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 17 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति से जारी इस सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश साफ नजर आ रही है।

सूची के सामाजिक वर्गीकरण के मुताबिक सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को मिली है। वहीं सामान्य और वैश्य वर्ग को करीब 41 प्रतिशत तथा आदिवासी वर्ग को लगभग 12 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है।

नई नियुक्तियों को केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर महिला नेतृत्व को मजबूत करने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की है।

गुटीय समीकरणों के बीच संगठनात्मक संतुलन की कोशिश

प्रदेश कांग्रेस में अलग-अलग नेताओं और राजनीतिक खेमों के प्रभाव की चर्चाएं होती रही हैं। महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी खेमे से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नई नियुक्तियों को संगठन के भीतर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि किस नियुक्ति के पीछे किस नेता की भूमिका रही है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देखें लिस्ट-

Mahila Congress New List
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेससोर्स- नवभारत लाइव

रायपुर, बिलासपुर में शहर और ग्रामीण के अलग अध्यक्ष

राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में संगठन ने शहर और ग्रामीण इकाइयों को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर दो-दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी OBC वर्ग से आने वाली प्रीति पाटनवार को दी गई है, जबकि ग्रामीण इकाई की कमान सीमा पांडे को सौंपी गई है। इसी तरह रायपुर शहर में सामान्य वर्ग से प्रगति बाजपेयी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बरखा साहू को दी गई है।

बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी संभालने वाली सीमा पांडे का निष्कासन कुछ महीने पहले ही समाप्त हुआ था। इसके बाद उन्हें फिर से संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Congress
रायपुर में बच्चा बेचने वाले गैंग का खुलासा, लड़का 12 और लड़की 6 लाख में बेचते थे, खरीदार गिरफ्तार

सरगुजा से बस्तर तक सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर

उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा जिले में अनिमा केरकेट्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और ग्रामीण में बबीता गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (शहर) में रुमा चटर्जी को कमान सौंपी गई है।

अन्य जिलों में भी अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि की महिलाओं को आगे किया गया है। कबीरधाम में अन्नपूर्णा चंद्राकर, दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू, दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर, मुंगेली में उर्मिला यादव और बलौदाबाजार-भाटापारा में ललिता यदु को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आरती महोबिया, रायगढ़ में संगीता गुप्ता, गरियाबंद में मंजू ध्रुव और रिसाली (भिलाई नगर) में शशि सिन्हा को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

17 पदों का जातिगत गणित, OBC सबसे आगे

जारी सूची के सामाजिक वर्गीकरण के आधार पर 17 जिलाध्यक्षों में OBC वर्ग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। इसमें साहू, चंद्राकर-कुर्मी, यादव और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली नेत्रियों को जगह मिली है।

सामान्य और वैश्य वर्ग को भी करीब 41 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि आदिवासी समाज से दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

Congress
GST अधिकारी आंचला गिरी का वीडियो वायरल, टैक्स-फ्रॉड पर ज्ञान देने वाली अब रिश्वत केस में गिरफ्तार