27 हजार बूथों पर तैनात होंगे किसान मितान, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्जर बोले- सरकार तक पहुंचाएंगे किसान की मांग

Banshilal Gurjar in Raipur: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों और सरकार के बीच संवाद का नेटवर्क बनाएगा।
Chhattisgarh news, raipur news,
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 27 हजार बूथों पर बनाए जाएंगे किसान मितान।

  • हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं को किसानों से जोड़ने की जिम्मेदारी।

  • भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर रायपुर में।

  • सरकार तक पहुंचाएंगे किसान की मांग।

BJP Kisan Morcha President Banshilal Gurjar Raipur Visit: किसानों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर में संगठन का नया नेटवर्क तैयार करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के करीब 27 हजार बूथों पर किसान मितान बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं को किसानों से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

Chhattisgarh news, raipur news,
बिजली पोल के लिए खोदा गड्ढा तो जमीन से निकली मौत, जंगल में दबाकर रखा था 5 किलो का कुकर बम

किसान और सरकार के बीच संवाद को करना है मजबूत

बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि किसान मितान गांव और बूथ स्तर पर किसानों के बीच सक्रिय रहेंगे। वे किसानों की समस्याएं, खेती से जुड़ी चुनौतियां और उनके सुझाव एकत्र कर संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करना है।

गुर्जर ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। खेती को अधिक लाभकारी बनाने के साथ ही क्रॉप डायवर्सिफिकेशन यानी फसल विविधीकरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान पारंपरिक फसलों के अलावा दूसरी फसलों की ओर भी रुख कर सकें।

Chhattisgarh news, raipur news,
FIR के बाद अमित जोगी का वीडियो, बोले- कानून से भाग नहीं रहा हूं, मैं गुजरात पुलिस की सुरक्षा में

धान खरीदी की अंतर की राशि किसानों को दिए जाने की मांग

वहीं, धान खरीदी में समर्थन मूल्य और घोषित खरीदी दर के बीच के अंतर की राशि किसानों को दिए जाने की मांग पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। गुर्जर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों को आदान सहायता दी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री किसानों की राशि बकाया नहीं रखेंगे। साथ ही कहा कि किसान मोर्चा इस मांग को सरकार के सामने रखेगा।

भाजपा किसान मोर्चा की इस घोषणा के बाद अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि 27 हजार बूथों पर किसान मितान की नियुक्ति कब तक पूरी होती है और किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का यह नेटवर्क जमीन पर कितना प्रभावी साबित होता है।