बैलाडीला में 'लाल जहर' पर बवाल! महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- लोहा निकाला, बस्तर को दे गए तबाही

NMDC Landslide Dantewada : NMDC का कचरा पहाड़ खिसकने से जंगलों, पेड़-पौधों को हुए नुकसान को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा ने प्रबंधन पर हमला बोला है।
Bastar Landslide Update, chhattisgarh news, chhattisgarh latest news,
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा(सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला में खिसका मलबे का पहाड़, हजारों पेड़ दबने की आशंका।

  • दंतेवाड़ा में लैंडस्लाइड के बाद वन्यजीवों के आशियाने पर बड़ा संकट।

  • खनिज अपशिष्ट से जलस्रोतों पर खतरा, आईआईटी विशेषज्ञ करेंगे तकनीकी जांच।

  • महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा ने एनएमडीसी प्रबंधन पर बोला हमला।

Bastar NMDC Mining Waste Landslide Update: लोहागांव के आसपास एनएमडीसी के टीलिंग्स (खनिज अपशिष्ट) का विशाल पहाड़ खिसकने से जंगलों, पेड़-पौधों और ग्रामीण रास्तों को हुए नुकसान को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा ने एनएमडीसी प्रबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को खनन प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि कंपनी की कमाई के लिए स्थानीय जंगलों और ग्रामीणों की जिंदगी को दांव पर नहीं लगाया जा सकता।

Bastar Landslide Update, chhattisgarh news, chhattisgarh latest news,
बारिश से फसल तबाह, किसानों को मुआवजा दो, दीपक बैज ने सरकार से धान खरीदी 15 दिन बढ़ाने की मांग की

बैलाडीला की पहाड़ियों से करोड़ों का लौह अयस्क निकाला

तुलिका कर्मा ने कहा कि बैलाडीला की पहाड़ियों से करोड़ों का लौह अयस्क निकालकर एनएमडीसी मुनाफा कमा रहा है, लेकिन खनन के बाद बचने वाला लाल खनिज अपशिष्ट अब लोहागांव के जंगलों और ग्रामीणों के रास्तों को निगल रहा है। लाखों पेड़ नष्ट होने के दावे सामने आ रहे हैं और लोहागांव-किरंदुल मार्ग भी मलबे में दब गया है। आखिर इस तबाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या एनएमडीसी प्रबंधन ने टीलिंग्स डंप की सुरक्षा और स्थिरता की जांच नहीं कराई थी?

मामले की जांच होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि यूनियनों के विरोध के बावजूद निजी कंपनी को ठेका देने और अब टीलिंग्स के पहाड़ के खिसकने के मामले की भी जांच होनी चाहिए। केवल ठेका कंपनी पर जिम्मेदारी डालकर एनएमडीसी प्रबंधन अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता। यह पता लगाया जाना चाहिए कि तकनीकी मानकों का पालन हुआ या नहीं और संभावित खतरे को पहले क्यों नहीं भांपा गया।

Bastar Landslide Update, chhattisgarh news, chhattisgarh latest news,
छत्तीसगढ़ में 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें हुई आधी, आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट

सच्चाई सामने लाने से प्रबंधन डर रही

तुलिका कर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी वास्तविक नुकसान का आकलन सामने नहीं आना और मीडिया को सुरक्षा के नाम पर रोकना कई सवाल खड़े करता है। यदि सब कुछ नियमानुसार हुआ है तो प्रबंधन को सच्चाई सामने लाने से डर क्यों है? ग्रामीणों की सुरक्षा और उनके आवागमन की व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधिकारियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच हो, पर्यावरणीय नुकसान का आकलन किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेका कंपनी पर कड़ी कार्रवाई हो। तुलिका कर्मा ने दो टूक कहा कि एनएमडीसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बैलाडीला का जंगल किसी कंपनी की निजी संपत्ति नहीं है। पहाड़ों से लोहा निकालकर मुनाफा कमाना और पीछे जंगलों को लाल मलबे में दफन कर देना विकास नहीं, बल्कि स्थानीय प्रकृति और जनता के साथ अन्याय है। अब एनएमडीसी को जवाब देना ही होगा।