जनजातीय गौरव दिवस पर कांग्रेस पर हमला, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष बोले- 55 साल में अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया

Raipur BJP Conference : बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
BJP State President Kiran Singh Deo
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंससोर्स — नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 5 नवंबर को धरमजयगढ़ में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस।

  • किरण देव ने कांग्रेस के 55 साल के शासन पर उठाए सवाल।

  • कांग्रेस ने अलग जनजातीय मंत्रालय तक नहीं बनाया।

  • कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय और नितिन नवीन होंगे शामिल।

  • 16 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में होंगे युवा संवाद कार्यक्रम।

Chhattisgarh Raipur BJP Conference : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज के विकास को लेकर कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाए और आदिवासी व जनजाति शब्दों को लेकर भी अपनी बात रखी।

किरण सिंह देव ने कहा कि आदिवासी और जनजाति दोनों शब्द एक ही समाज को दर्शाते हैं। ऐसे में इनके बीच अंतर पैदा करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी करीब 50 से 55 साल तक केंद्र की सत्ता में रही, लेकिन इतने लंबे शासनकाल में जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कौन-सी ठोस योजनाएं शुरू कीं?

जनजातीय समाज के विकास पर एक लाख करोड़ से अधिक खर्च का दावा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनजातीय समाज को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है।

BJP State President Kiran Singh Deo
बिलासपुर में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल

धरमजयगढ़ में जुटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नितिन नवीन

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आयोजन में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के लिए संचालित आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

16 से 18 नवंबर तक होंगे युवा संवाद कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 16 से 18 नवंबर तक युवा संवाद कार्यक्रम होंगे। बीजेपी इन आयोजनों के जरिए जनजातीय समाज के गौरव, अधिकार और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रदेशभर में उठाने की तैयारी में है।

BJP State President Kiran Singh Deo
महासमुंद में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा