Zakir Naik IRF Ban: केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, जाकिर नाइक के IRF पर प्रतिबंध 5 साल के लिए बढ़ा

Zakir Naik: केंद्र सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' (IRF) पर लगा प्रतिबंध अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

Islamic Research Foundation Ban: जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत संगठन पर प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। अधिसूचना के अनुसार, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं और जिनसे शांति व सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने तथा देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के बाधित होने की आशंका है। वीडियो में जानें आखिर गृह मंत्रालय ने क्यों IRF पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ाया है।

संबंधित खबरें

No stories found.