बिलासपुर में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल

Bilaspur Railway News : रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। छठ पर्व के चलते घर लौटने वाले यात्रियों और दीपावली के बाद काम पर वापस जाने वालों की भीड़ ने ट्रेनों में आरक्षण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया।
Railway News.jpg
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे न्यूजसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • ट्रेनों में आरक्षण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा।

  • यात्रियों को नहीं मिल रही है राहत।

  • त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन।

  • स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद बनी सीटों की कमी।

  • अब यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलशाने को मजबूर।

Chhattisgarh Bilaspur Railway News : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। छठ महापर्व के चलते घर लौटने वाले यात्रियों और दीपावली के बाद काम पर वापस जाने वालों की भीड़ ने ट्रेनों में आरक्षण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में अगले सात दिनों तक सीटों का टोटा बना हुआ है।

हालात ऐसे हैं कि कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट तो दूर, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक कई ट्रेनों में 'नो रूम' और 'रिग्रेट' की स्थिति दिखाई दे रही है।

स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों को नहीं दे पा रहीं राहत

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके बावजूद यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी बर्थ की मांग काफी अधिक बनी हुई है। छठ पर्व के कारण बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जबकि दीपावली के बाद वापस लौटने वालों की भीड़ ने दिल्ली और मुंबई रूट पर दबाव बढ़ा दिया है।

तत्काल टिकट भी नहीं बन रहा आसान विकल्प

ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने से नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और जरूरी काम से यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को एक साथ सीट मिलना भी चुनौती बन गया है। कई ट्रेनों में सभी श्रेणियों के टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को अपनी यात्रा टालने या दूसरे साधनों का विकल्प तलाशने की नौबत आ रही है।

Railway News.jpg
एक बैरिंग के इंतजार में 6 महीने से दमकल बंद, सामने कचरे का ढेर! नवापारा की अग्निशमन व्यवस्था बदहाल

इन प्रमुख ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

1. दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर में 128 और एसी-2 में 12 वेटिंग है, जबकि एसी-3 और इकॉनमी में नो रूम की स्थिति है। 16 नवंबर को स्लीपर में 78, इकॉनमी में 18 और एसी-3 में 70 वेटिंग दर्ज है। 21 नवंबर को स्लीपर और इकॉनमी में भी नो रूम हो गया है।

2. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 14 और 15 नवंबर को स्लीपर, इकॉनमी और एसी-3 में नो रूम है। 16 नवंबर को एसी-2 में 15 वेटिंग है, जबकि 17 नवंबर को सभी श्रेणियों में आरक्षण उपलब्ध नहीं है।

3. हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर में 51, एसी-3 में 18 और एसी-2 में 12 वेटिंग है। 20 नवंबर को भी तीनों श्रेणियों में वेटिंग बनी हुई है। 21 नवंबर को स्लीपर में 45 वेटिंग है, जबकि बाकी श्रेणियों में नो रूम है।

4. हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस: 14 से 17 नवंबर तक स्लीपर और एसी-3 श्रेणी में लगातार नो रूम की स्थिति बनी हुई है।

5. मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस: 14 नवंबर को सभी श्रेणियों में नो रूम है। 15 से 17 नवंबर तक भी सीमित वेटिंग के साथ सीटों की उपलब्धता बेहद कम है।

6. पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 नवंबर को स्लीपर और एसी-2 में नो रूम है, जबकि एसी-3 में 21 वेटिंग चल रही है।

यात्रियों के सामने यात्रा को लेकर असमंजस

त्योहारी सीजन में ट्रेनों की इस स्थिति ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिन्हें तय समय पर कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों में पहुंचना जरूरी है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद सीटों की कमी बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों की नजर अब रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था पर टिकी है।

Railway News.jpg
बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना से 421 बंद स्कूल फिर खुले, नक्सल प्रभावित गांवों में लौटी शिक्षा