महासमुंद में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

Mahasamund Road Accident: मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Mahasamund road accident, chhattisgarh road accident,
महासमुंद में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर हुआ हादसा।

  • सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी एंबुलेंस।

  • हादसा बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास।

  • हादसे में दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर।

Mahasamund National Highway Road Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास हुआ।

मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान देवाशीष स्कूल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Mahasamund road accident, chhattisgarh road accident,
बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना से 421 बंद स्कूल फिर खुले, नक्सल प्रभावित गांवों में लौटी शिक्षा

हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Mahasamund road accident, chhattisgarh road accident,
एक बैरिंग के इंतजार में 6 महीने से दमकल बंद, सामने कचरे का ढेर! नवापारा की अग्निशमन व्यवस्था बदहाल

मृतकों और घायलों की पहचान नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एंबुलेंस चालक का वाहन से नियंत्रण किन परिस्थितियों में हटा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।