छत्तीसगढ़ में 7 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, बीजापुर से कांकेर तक तैनाती, आदेश जारी

Chhattisgarh Police Promotion: पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश के अनुसार 7 उप निरीक्षक से पद्दोन्नत होकर निरीक्षक बने हैं। आदेश के जरिए 61 उप निरीक्षकों के नाम निरीक्षक पद पर सूची में लाए गए थे।
chhattisgarh police promotion,
छत्तीसगढ़ पुलिस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सात उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाए।

  • 48 से 54 तक के उप निरीक्षकों को अब पदोन्नत किया गया।

  • छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश।

  • अस्थायी तौर पर हुए पदोन्नतियां।

Chhattisgarh Police Promotion List 2026: दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। गृह विभाग ने पदोन्नत सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सात उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया है। यह पदोन्नतियां अस्थायी तौर पर की गई हैं।

पुलिस मुख्यालय के 8 जुलाई 2026 के आदेश के जरिए 61 उप निरीक्षकों के नाम निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की योग्यता सूची में लाए गए थे। इसी सूची में शामिल क्रमांक 48 से 54 तक के उप निरीक्षकों को अब पदोन्नत किया गया है। इन्हें निरीक्षक बनाया गया है। आगामी आदेश तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करेंगे।

chhattisgarh police promotion,
छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को दिवाली का तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 30 हजार 870 रुपये

नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा

यदि संबंधित उप निरीक्षकों के विरुद्ध कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा लघु या दीर्घ शास्ति पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करती हो, तो उसे ध्यान में रखे बिना पदोन्नति दी गई है। ऐसे मामलों के दस्तावेज सहित जानकारी प्राथमिकता से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन रहेगी। यानी अदालत के अंतिम फैसले का असर इन पदोन्नतियों पर पड़ सकता है।

chhattisgarh police promotion,
छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा, साल में दो बार मिलेगा मौका

सूची में इन पुलिसकर्मियों के नाम

  1. रूपेन्द्र कुमार पटेल – बीजापुर

  2. दीपक कुमार साहू – विशेष शाखा/पुलिस मुख्यालय (विआशा.), रायपुर

  3. दिव्या शर्मा – कबीरधाम

  4. पुरुषोत्तम कुमार कुर्रे – दुर्ग

  5. बालेश्वर प्रसाद लहरे – रायपुर नगरीय

  6. प्रमोद कुमार सिंह – कांकेर

  7. कल्पना सिन्हा – विआशा., पुलिस मुख्यालय, रायपुर

Navbharat Live
navbharatlive.com