

2, 3 और 4 नवंबर को होनी थी परीक्षा।
नई तारीखों की घोषणा नहीं।
भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग स्थागित की मुख्य परीक्षा।
Chhattisgarh Police Recruitment Exam Postponed: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। आयोग ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। परीक्षा स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तारीखों की घोषणा का इंतजार है।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, परीक्षा स्थगित करने के पीछे की वजहों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही, आयोग ने फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों का भी ऐलान नहीं किया है।
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। नवंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद के बीच स्थगन की सूचना आने से अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी और परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में नए निर्देशों का इंतजार करना होगा।
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जानी थी। इसके लिए अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लिखित परीक्षा किन तारीखों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने संकेत दिया है कि परीक्षा की नई तिथियों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट, संशोधित कार्यक्रम और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें। नई तारीखों की घोषणा होते ही अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षा योजना बनाने में मदद मिलेगी। फिलहाल, मुख्य परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी की निगाहें आयोग की अगली अधिसूचना पर टिकी हुई हैं।