पुलिस विभाग में ट्रांसफर, 13 प्रशिक्षु SI समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, जशपुर SSP ने जारी की सूची

Police Transfer News: SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 प्रशिक्षु SI को अलग-अलग थानों और चौकियों में पदस्थ किया है। इसके साथ ही 13 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है।
Chhattisgarh police Transfer, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में ट्रांसफर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किया तबादला आदेश।

  • पुलिसिंग को मजबूत करने 26 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर।

  • 13 प्रशिक्षु एसआई का अलग-अलग थानों और चौकियों में किया पदस्थ।

  • 13 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में भी बदलाव।

Chhattisgarh Police Transfer News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था में कसावट लाने के लिए एसएसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों और चौकियों में पदस्थ किया है। इसके साथ ही 13 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक आगामी दो माह तक थाना और चौकी प्रभारी के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभालते हुए पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे।

13 प्रशिक्षु एसआई जशपुर में ले रहे थे प्रशिक्षण

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देश पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जशपुर जिले को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। वर्तमान में ये सभी जिले में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए और आगामी प्रशिक्षण की रूपरेखा तय की। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को थाना-चौकियों की जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिसिंग से जुड़े कार्यों और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना है। इस व्यवस्था से उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने और भविष्य में पुलिस की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाने का अवसर मिलेगा।

Chhattisgarh police Transfer, chhattisgarh news,
1 करोड़ के मुआवजे पर अपील में 389 दिन की देरी, बिलासपुर हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार जुर्माना

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार चौरसिया-थाना सिटी कोतवाली जशपुर (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक नील मणि निषाद-थाना पत्थलगांव (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा-थाना बगीचा (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत-थाना कुनकुरी (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक माधुरी वर्मा-चौकी आरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी मरकाम-चौकी मनोरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभा

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश-चौकी पंडरापाठ (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहन लाल मरकाम-चौकी सोनक्यारी (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार-चौकी करडेगा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका-चौकी ऊपरकछार (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक जितेंद्र साहू-थाना तुमला (थाना प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक विंबलेश्वरी मरकाम-चौकी कोल्हेनझरिया (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेष नारायण दीवान-चौकी कोतबा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।

Chhattisgarh police Transfer, chhattisgarh news,
IAS कुलदीप शर्मा की मेहनत रंग लाई, बलौदाबाजार-भाटापारा की हो रही चर्चा, तीन अधिकारी हुए सम्मानित

13 अधिकारियों का ट्रांसफर

1. निरीक्षक राकेश यादव थाना प्रभारी बागबहार- थाना प्रभारी सन्ना

2. उप निरीक्षक सुनील सिंह थाना प्रभारी दुलदुला- थाना प्रभारी बागबहार

3. उप निरीक्षक सतीश सोनवानी चौकी प्रभारी पंडरापाठ -थाना प्रभारी दुलदुला

4. उप निरीक्षक विवेक भगत चौकी प्रभारी मनोरा - थाना प्रभारी आस्ता

5. उप निरीक्षक अर्जुन यादव थाना प्रभारी आस्ता -थाना बगीचा

6. उप निरीक्षक बृजेश यादव चौकी प्रभारी कोतबा- चौकी प्रभारी दोकड़ा

7. सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी चौकी प्रभारी करडेगा- चौकी कोतबा

8. सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी आरा- चौकी पंडरापाठ

9. सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत चौकी प्रभारी ऊपरकछार- चौकी आरा

10. सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह चौकी प्रभारी सोनक्यारी- चौकी मनोरा

11. सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया - चौकी सोनक्यारी

12. सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें थाना कुनकुरी - थाना पत्थलगांव

13. सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो थाना पत्थलगांव - थाना कुनकुरी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com