20 करोड़ के आभूषण समेत 225 करोड़ की गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के बर्बरिक और PLR समूह के ठिकानों में मिली अकूत दौलत

Chhattisgarh IT Raid: छत्तीसगढ़ के बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह के ठिकानों पर आईटी की छापामार कार्रवाई में 225 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
Chhattisgarh IT Raid news, chhattisgarh news,
आयकर विभाग का छापा(सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छापेमारी में 225 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मिले प्रमाण।

  • आयकर विभाग की टीम ने तीन दिनों तक की छापेमार कार्रवाई।

  • 14 करोड़ नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कारोबार की जानकारी।

  • करीब 20 करोड़ रुपए के आभूषणों का मूल्यांकन भी।

Chhattisgarh IT Raid Update: छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण के कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आयकर विभाग की तीन दिन तक चली छापेमारी में करीब 225 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के प्रारंभिक प्रमाण मिले हैं। कार्रवाई के दौरान लगभग 14 करोड़ रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। वहीं, करीब 20 करोड़ रुपए के आभूषणों का मूल्यांकन भी कराया गया है।

Chhattisgarh IT Raid news, chhattisgarh news,
अभनपुर जनपद में अविश्वास की दस्तक, 2 दिसंबर को तय होगा अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे की कुर्सी का भविष्य

120 अधिका​रियों की टीम ने की दस्तावेजों की जांच

आयकर विभाग की डीडीआईटी नवल जैन के नेतृत्व में 120 से अधिक अधिकारियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर तथा झारखंड के रांची और जमशेदपुर में एक साथ छापेमारी की गई। कुल 50 ठिकानों पर जांच की गई, जिनमें 36 ठिकाने छत्तीसगढ़ में थे। कार्रवाई के दौरान दोनों कारोबारी समूहों के 25 बैंक लॉकर भी खुलवाए गए और उनमें रखी संपत्ति की जांच की गई।

10 सालों में बढ़ाया 100 गुना कारोबार

जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में दोनों कारोबारी समूहों का कारोबार करीब 100 गुना तक बढ़ गया। अब आयकर विभाग इस बात की पड़ताल कर रहा है कि कारोबार में हुई इस बेतहाशा वृद्धि के अनुपात में कितनी आय घोषित की गई और कितना टैक्स जमा किया गया।

Chhattisgarh IT Raid news, chhattisgarh news,
17 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी फिर उदयपुर में आबादी के करीब पहुंचा, सड़क बंद

दरअसल आयकर विभाग पिछले तीन महीने से दोनों समूहों के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा था। इस दौरान पिछले पांच वर्षों के घोषित आयकर और वास्तविक कारोबार के आंकड़ों में अंतर सामने आने के बाद व्यापक छापेमारी की गई।

बैंक खातों की पड़ताल में खुले राज

फिलहाल विभाग बरामद दस्तावेजों, डिजिटल लेन-देन और बैंक खातों की पड़ताल कर रहा है। शुरुआती जांच में सामने आए 225 करोड़ रुपए के कथित वित्तीय अंतर की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कर देनदारी और अनियमितताओं की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।