दीपावली के बाद रायपुर की हवा हुई जहरीली! आज भी सांसों पर प्रदूषण का पहरा, AQI 183 तक पहुंचा

Raipur Air Pollution: रायपुर की आबोहवा पर प्रदूषण का असर चिंता बढ़ा रहा है। दीपावली के अगले दिन यानी 9 नवंबर को भी शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया।
Raipur Air Pollution,
रायपुर की आबोहवा पर प्रदूषण का असर(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज।

  • 7 नवंबर को रायपुर का AQI 88 था

  • एक दिन में 13 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • दिवाली की रात लोगों ने जमकर की आतिशबाजी।

Raipur AQI After Diwali: दीपावली पर घर-आंगन दीयों की रोशनी से जगमगाए, आसमान आतिशबाजी से चमका, लेकिन त्योहार के बाद राजधानी रायपुर की आबोहवा पर प्रदूषण का असर चिंता बढ़ा रहा है। दीपावली के अगले दिन यानी 9 नवंबर को भी शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया। अलग-अलग एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी के लोगों को फिलहाल स्वच्छ हवा नसीब नहीं हो रही है।

8 नवंबर को बढ़कर 101 पहुंच

रिपोर्ट के मुताबिक 7 नवंबर को रायपुर का AQI 88 था, जो 8 नवंबर को बढ़कर 101 पहुंच गया। यानी एक दिन में 13 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 9 नवंबर की सुबह 7:30 बजे IQAir ने अमेरिकी AQI स्केल पर रायपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 दर्ज किया। इस दौरान PM2.5 का स्तर 101.5 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बताया गया।

Raipur Air Pollution,
1000 करोड़ की धोखाधड़ी में नया मोड़, कोलकाता पुलिस के रायपुर पहुंचने से पहले कारोबारी महेंद्र गोयनका फरार

9 नवंबर की सुबह 5:10 बजे की रिपोर्ट में PM10 का स्तर 339 और PM2.5 का स्तर 280 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट में हवा की स्थिति को खतरनाक बताया गया है। दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म कणों ने प्रदूषण की चिंता बढ़ा दी है। PM2.5 जैसे बेहद महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

Raipur Air Pollution,
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, IMD का ताजा अपडेट

प्रदूषण का असर लंबे समय तक

दीपावली पर आतिशबाजी कुछ घंटों का उत्सव है लेकिन उससे पैदा होने वाले प्रदूषण का असर लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाए।

रोशनी के त्योहार के बाद राजधानी के लोगों को साफ हवा कब मिलेगी? आखिर विकास और उत्सव के बीच आम नागरिकों के सांस लेने के अधिकार की चिंता कौन करेगा?