1000 करोड़ की धोखाधड़ी में नया मोड़, कोलकाता पुलिस के रायपुर पहुंचने से पहले कारोबारी महेंद्र गोयनका फरार

Mahendra Goenka Fraud Case: धोखाधड़ी के आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस ने रायपुर में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी परिवार सहित गायब होने की खबर है।
Mahendra Goenka Fraud case, chhattisgarh news,
कारोबारी महेंद्र गोयनका फरार(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कोलकाता पुलिस ने रायपुर में दी दबिश।

  • गिरफ्तारी से बचने महेंद्र गोयनका बदल रहा ठिकाना।

  • आरोपी के कथित तौर पर परिवार सहित गायब होने की खबर।

  • करीब 1000 करोड़ के धोखाधड़ी का ममला।

Kolkata Police Raid in Raipur: करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हलचल मचा दी है। कोलकाता में दर्ज इस बड़े मामले के आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस ने रायपुर में दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी के कथित तौर पर परिवार सहित गायब होने की खबर सामने आई है। पुलिस जब उसके बताए गए ठिकानों पर पहुंची तो वहां ताले लटके मिले। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा और अब आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Mahendra Goenka Fraud case, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, IMD का ताजा अपडेट

शेयरों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी

जानकारी के मुताबिक संपत्ति और शेयरों में कथित बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की और एक विशेष टीम को रायपुर रवाना किया। पुलिस को उम्मीद थी कि रायपुर स्थित ठिकाने पर पहुंचकर महेंद्र गोयनका को हिरासत में लिया जा सकेगा।

हालांकि पुलिस की योजना उस समय नाकाम होती दिखाई दी जब टीम को कारोबारी अपने घर पर नहीं मिला। उसके ठिकानों पर ताला लगा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद महेंद्र गोयनका परिवार के साथ वहां से निकल गया।

गिरफ्तारी से बचने बदल रहा ठिकाना

इस घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर महेंद्र गोयनका कहां गया? क्या उसे पहले ही पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिल गई थी या उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाना बदल लिया? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

Mahendra Goenka Fraud case, chhattisgarh news,
दिवाली की रात गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई

करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई अब रायपुर तक पहुंच चुकी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस आगे की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि धोखाधड़ी के आरोपों और फरार होने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि तथा आरोपी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।