छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, IMD का ताजा अपडेट

Chhattisgarh Weather Update: अगले 24 घंटों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने से दिन में धूप खिलेगी। वहीं सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड के बढ़ने के आसार है।
chhattisgarh weather Update news, today Weather news chhattisgarh,
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में तेजी से गिरने लगा पारा।

  • मौसम विभाग ने प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

  • अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।

  • अंबिकापुर शहर में रात का तापमान तेजी से नीचे आया है।

  • रायपुर समेत कई अन्य शहरों में भी ठंड का असर बढ़ा है।

Temperature In Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ​अंबिकापुर में तेजी से पारा गिरने लगा है। वहीं मध्य छत्तीगसढ़ में सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश में आसमान साफ रहने से पारा में और भी गिरावट हो सकती है। वहीं दिन में धूप खिलेगी और सुबह, रात के समय तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

chhattisgarh weather Update news, today Weather news chhattisgarh,
दिवाली की रात गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत

सुबह-रात बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में तापमान में कुल 3 डिग्री तक की कमी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सुबह और देर रात ठंड का एहसास ज्यादा होगा, जबकि दिन में धूप से राहत बनी रहेगी।

chhattisgarh weather Update news, today Weather news chhattisgarh,
दीपावली पर भी नहीं जली डीएड अभ्यर्थियों के घर उम्मीद की रोशनी, 325 दिनों से तूता में जारी है आंदोलन

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

बीते रिकॉर्ड के मुताबिक, दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के इस बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज का तापमान

आज (9 नवंबर 2026) को छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने का पूर्वानुमान है:

• रायपुर: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 16°C

बिलासपुर: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम तापमान 14°C

• पेंड्रा रोड: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 12°C

• दुर्ग: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 16°C

• राजनांदगांव: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 14°C

• अम्बिकापुर: अधिकतम तापमान 27°C, न्यूनतम तापमान 12°C

• सूरजपुर: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 12°C

• जगदलपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13°C