Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, वे इस धरती के भांजे…’ रजत जयंती महोत्सव में पहुंचे PM मोदी

PM मोदी आज Chhattisgarh के दौरे पर है यहां उन्होंने राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंति कार्यक्रम में हिस्सा लिया। PM ने तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 01, 2025 | 04:39 PM

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव में पहुंचे पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi in Chhattisgarh Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे। यह दौरा राज्य के लिए कई मायनों में अहम है। प्रधानमंत्री यहां सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके इस दौरे से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद की बातें की जा रही है।

रायपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। यह संग्रहालय राज्य के वीर जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने का काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा, “आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है। यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला। इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।”

#WATCH न्यू रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है। यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला। इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और… pic.twitter.com/tprTjKkmcX — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

‘नक्सलवाद से समृद्धि तक का सफर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने अद्भुत और प्रेरणादायी परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि कभी यह राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था, लेकिन आज वही राज्य समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय छत्तीसगढ़ की जनता के परिश्रम और भाजपा की सरकारों के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत सुखद दिन है, क्योंकि एक कार्यकर्ता के रूप में उनका इस भूमि से आत्मीय नाता रहा है और उन्होंने इस परिवर्तन को करीब से देखा है। पीएम ने कहा कि 25 साल पहले अटल जी की सरकार का सपना साकार हो रहा है।

#WATCH न्यू रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।” pic.twitter.com/J3hinFZseU — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025

यह भी पढ़ें: जान की प्यासी भीड़, रौंद गई 10 जिंदगियां! वेंकटेश्वर मंदिर में मातम; PM ने किया मुआवजे का ऐलान

‘राम से राष्ट्र का संकल्प’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, वे इस धरती के भांजे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के समय ‘देव से देश’ और ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प लिया गया था। इसका अर्थ है सुशासन, जनकल्याण, ‘सबका साथ-सबका विकास’ और एक ऐसा भारत जहां कोई गरीब या दुखी न हो। ‘राम से राष्ट्र’ का अर्थ स्वस्थ और सुखी भारत का निर्माण है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है और नक्सलवाद व माओवादी आतंक को भी समाप्त करने की तरफ बढ़ रहा है।

Pm modi in chhattisgarh rajat jayanti inaugurates crore projects ram se rashtra speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 04:39 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Chhattisgarh News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

जान की प्यासी भीड़, रौंद गई 10 जिंदगियां! वेंकटेश्वर मंदिर में मातम; PM ने किया मुआवजे का ऐलान

2

संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब

3

आज के दिन बने थे मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य, स्थापना दिवस पर मिल रही बधाई

4

‘पटेल साहब ने नेहरू को बताया था देश का आदर्श’, कश्मीर विवाद पर पीएम मोदी को खड़गे ने दिया जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.