Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhattisgarh: सुकमा में 43 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों के सामने डालें हथियार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच आज शनिवार को 43 लाख के इनामी 9 नक्सिलयों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 11, 2025 | 06:43 PM

पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने नक्सली (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर हमलों में कथित रूप से शामिल नौ कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इन नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण के मुताबिक, दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाले हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा तथा प्रतिबंधित संगठन के भीतर जारी अंदरूनी कलह से निराश हैं।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, नक्सलियों की प्लाटून संख्या 24 के कमांडर रनसाई उर्फ ​​ओयम बुस्का (34) और पीएलजीए बटालियन संख्या 1 की कंपनी विंग के सदस्य प्रदीप उर्फ ​​रव्वा राकेश (20) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि चार अन्य नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये, एक महिला नक्सली पर तीन लाख रुपये और दो अन्य नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।

कई हमलों में रह चुके हैं शामिल

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि रनसाई कथित रूप से कई हमलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली भी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल थे। चव्हाण के मुताबिक, कोंटा पुलिस थाना, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), खुफिया शाखा टीम और द्वितीय एवं 223वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में अहम भूमिका निभाई। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

#Sukma, #Chhattisgarh | 9 Naxalites, including 2 women, surrendered before SP Kiran Chavan. Among them, 2 had a ₹8 lakh bounty each, and 4 had a ₹5 lakh bounty each. The total reward for all surrendered Naxalites amounts to ₹43 lakh. #NaxaliteSurrender pic.twitter.com/JxjqeKnRaW

— DD News (@DDNewslive) January 11, 2025

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

2026 तक नक्सवाद को खत्म करने की तैयारी में केंद्र सरकार

बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद को खत्म करने की कसम खाई है। पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था और उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि पिछले साल सुरक्षाबलों ने 287 नक्सलियों को मार गिराया था, 1,000 को गिरफ्तार किया था और 837 नक्सिलयों ने समपर्ण किया था। केंद्र सरकार के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने भी नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने की नीतियां लागू की हैं।

Nine naxalites carrying a reward of rs 43 lakh surrender in sukma chhattisgarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 06:40 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh News
  • Naxalite Surrenders

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रेमिका की शादी से बौखलाया प्रेमी, ससुराल भेज दिया बम का पार्सल, बाल-बाल बचे लोग

2

गृह मंत्री शाह से CM साय की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन अभियानों की दी जानकारी

3

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार

4

सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली गोंडा ढेर, मुठभेड़ स्थल से घातक हथियार बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.