- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Mobile Game Took The Lives Of Two Children In Durg Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: दुर्ग में मोबाइल गेम ने ले ली दो बच्चों की जान, रेलवे ट्रैक पर छत-विछत अवस्था में मिले शव
मोबाइल फोन आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक की आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जिंदगी का अहम हिस्सा हो चुका यह मोबाइल फोने कितना ख़तरनाक हो सकता है इसकी बानगी रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देखने को मिली। यहां मोबाइल गेम में मशगूल दो बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए पूरन साहू और वीर सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
दुर्ग: मोबाइल फोन आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक की आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जिंदगी का अहम हिस्सा हो चुका यह मोबाइल फोने कितना ख़तरनाक हो सकता है इसकी बानगी रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देखने को मिली। यहां मोबाइल गेम में मशगूल दो बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन दोनों लड़कों ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इस घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे हुई, जब पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में 14 वर्षीय दोनों लड़के रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे।
मोबाइल गेम बना मौत
मृतकों की पहचान पूरन साहू और वीर सिंह के रूप में हुई है। वे भिलाई के रिसाली सेक्टर के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों मोबाइल पर गेम खेलने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें दल्ली राजहरा-दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
नासिक में अपराध का आतंक, इंदिरानगर में चेन स्नैचिंग व फर्जी पुलिस गिरोह सक्रिय; 5 दिन में 3 घरों में चोरियां
लेखनगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर हुए संघर्ष की पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने क्या बाताया
पुलिस के मुताबिक, मौके से एक साइकिल भी मिली है। जांच में पता चला है कि दोनों लोग अपनी साइकिल खड़ी करके रेलवे ट्रैक पर बैठकर वीडियो गेम खेल रहे थे। उन्हें ट्रेन आने का पता भी नहीं चला। रेलवे विभाग अक्सर रेलवे फाटक और रेलवे ट्रैक के पास लोगों के लिए चेतावनी लिखता है। लोगों को जागरूकता के जरिए रेलवे ट्रैक के पास न जाने की हिदायत भी दी जाती है।
लापरवाही लेती है जान
इसके बावजूद लोग नहीं मानते। कुछ बच्चों को वीडियो गेम की इतनी लत होती है कि वे सबकुछ भूलकर उसमें खो जाते हैं। अगर ये दोनों बच्चे सावधान होते और रेलवे ट्रैक की बजाय कहीं और रहते तो उनकी जान बच सकती थी।
यह भी पढे़ें:– छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 महिला नक्सली ढेर
Mobile game took the lives of two children in durg chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेश में BNP की जीत के बाद अब नए राष्ट्रपति की तलाश तेज, इन नामों पर हो रही है चर्चा
Feb 17, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 फरवरी LIVE: बांग्लादेश में आज तारिक सरकार की ताजपोशी
Feb 17, 2026 | 06:48 AMRamadan Fasting Rules: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है आपका रोजा!
Feb 17, 2026 | 06:45 AM17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














