कांकेर में पहाड़ के नीचे मिला लाखों का गांजा, 15 बोरियों में भरकर फेंका था नशे का सामान

Kanker Police Seized Cannabis: कांकेर पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पहाड़ के नीचे से 15 बोरियों में भरा लाखों का गांजा बरामद किया।
Chhattisgarh news, kanker police,
कांकेर पुलिस ने बरामद किया गांजा(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नेशनल हाईवे-30 के पास 15 बोरियों में मिला गांजा।

  • लाखों में बताई जा रही गांजा की कीमत।

  • पहाड़ के नीचे नशे का सामान मिलने से मचा हड़कंप।

  • इधर सरायपाली में पुलिस ने कंटेनर से बरामद किया गांजा।

Kanker Police Seized Cannabis in National Highway 30: कांकेर में नेशनल हाईवे-30 के पास गांजे की बड़ी खेप लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहाड़ के नीचे 15 बोरियों में भरा गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांजे को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पहाड़ के नीचे संदिग्ध हालत में बोरियां पड़ी हुई थीं। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने जांच में गांजा भरा मिला। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की पड़ताल शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर पुलिस की कार्रवाई या गिरफ्तारी से बचने के लिए गांजे की बोरियां मौके पर छोड़कर फरार हो गए होंगे।

Chhattisgarh news, kanker police,
सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI रिमांड पर बचाव पक्ष ने उठाए सवाल, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को देगा चुनौती
Chhattisgarh kanker police,
कांकेर पुलिस ने बरामद किया गांजा(सोर्स - नवभारत लाइव)

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। आसपास के रास्तों और संभावित आवाजाही की जानकारी भी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल कांकेर पुलिस ने 15 बोरियों में मिले गांजे को जब्त कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांच पूरी होने के बाद ही गांजे की वास्तविक कीमत और तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Chhattisgarh news, kanker police,
8 बच्चों की मौत, 5 लापता! 9 करोड़ खर्च के दावे पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, 11 कोर्ट कमिश्नर को दिए निर्देश

सरायपाली में 1 करोड से अधिक की संपत्ति जब्त

ऑपरेशन निश्चय के तहत ANTF और सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खम्हारपाली स्थित आरटीओ बैरियर के पास एक कंटेनर वाहन की तलाशी ली। इसमें चावल के कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 120.960 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 60 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने गांजे, कंटेनर और मोबाइल फोन सहित 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ के साथ तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।