छत्तीसगढ़ : कांकेर में पुलिस-नक्सली के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, 1 जवान भी शहीद

Police encounter 4 Naxalites carrying a reward of Rs 36 lakh in Gadchiroli
फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कांकेर (Kanker) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। वहीं एक वर्दीधारी पुरुष माओवादी का शव और एक AK-47 बरामद की गई। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स कांस्टेबल रमेश कुरेठी शहीद हुए हैं। 

मामला छोटे बेठिया थाना इलाके का बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने की है। मामले पर जानकारी के मुताबिक, जवान हिदूर के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी।  

वहीं हिदुर के जंगलों में लगभग एक घण्टे से मुठभेड़ चलती रही। बताया गया कि, जवानों के सर्चिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई है। फिलहाल आसपास के जंगल में BSF, डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग भी कर रहे है।