नागपुर रेलवे स्टेशन पर GRP का एक्शन: 18 लाख का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Nagpur GRP Ganja Seizure: नागपुर लोहमार्ग पुलिस (GRP) ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान 18.52 लाख रुपये मूल्य का 36.375 किग्रा गांजा बरामद कर यूपी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Nagpur Railway Station Crime News
गांजा बरामदसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।

  • पांच बैगों से 36.375 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

  • जब्त गांजे की कीमत 18,17,750 रुपये बताई गई है।

  • तीन मोबाइल सहित कुल 18,52,750 रुपये का माल जब्त।

Nagpur Railway Station Crime News: नागपुर जिले के लोहमार्ग पुलिस नागपुर द्वारा मंगलवार को दोपहर गश्त के दौरान 3 यात्रियों के पास से 36.375 किग्रा गांजा बरामद किया गया। इसकी कुल कीमत 18,17,750 रुपये बताई गई।

GRP ने आरोपियों के पास से उक्त गांजा और 3 मोबाइल समेत कुल 18,52,750 रुपये का माल जब्त किया। जीआरपी ने आरोपी राजकुमार ब्रम्हा गिरी (22), बुलटकुमार रामा (20) और अरबाज अंसारी सरफुद्दीन अंसारी (19) को गिरफ्तार किया, तीनों आरोपी सिंगापट्टी जंगल, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश निवासी हैं।

GRP टीम को स्टेशन मैनेजर के ऑफिस के पास बने ओटे पर

जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए जीआरपी द्वारा लगातार स्टेशन पर गश्त जारी है। इसी के तहत मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे GRP टीम को स्टेशन मैनेजर के ऑफिस के पास बने ओटे पर 3 संदिग्ध युवक नजर आये।

उनके पास 3 ट्रॉली बैग और 2 पिटू बैग भी थे। संदेह होने पर तीनों से पूछताछ की गई। बैग में रखे सामान के विषय में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, संदेह बढ़ने पर सभी के बैगों की तलाशी लेने पर उनमें खाकी रंग के टेप में बंधे 32 भारी बंडल दिखाई दिये। इसमें से गांजा की तीखी गंध आ रही थी। तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो उन्होंने पैकेट में गांजा होने की पुष्टि की।

Nagpur Railway Station Crime News
दिवाली पर नागपुर में मिठाइयों की धूम! शुद्धता से लेकर शुगर-फ्री तक, बाजार में बदली पसंद

2 वर्ष में सबसे बड़ी कार्रवाई

जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पांचों बैग से कुल 36.375 किग्रा गांजा और तीनों आरोपियों के मोबाइल समेत कुल 18।52,750 रुपये का माल जब्त किया, उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर पिछले करीब 2 वर्षों में गांजा तस्करी के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

उक्त कार्रवाई जीआरपी नागपुर के पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठौड़ और उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे के नेतृत्व में पीआई गौरव गावंडे, एपीआई पूनम सिरसाट, भौयर, येडेकर, धौगढ़ी, गवई, धम्मपाल गबई तथा आरपीएफ सीआईबी के आईपीएफ अंबावत, एएसआई पंकज शर्मा, लोनवले और जसवीर सिंह आदि द्वारा पूरी की गई जीआरपी इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे आगे किस-किस को सप्लाई किया जाना था।