Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलियों को खरी-खरी, बोले- हथियार छोड़ें नहीं तो होगी कार्रवाई

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 20, 2024 | 12:05 PM

अमित शाह (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही आज गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को यहां अपने आवास से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटाने का फैसला किया है।

यहां पढ़ें – लेबनान में हुए धमाकों से अलर्ट हुआ कतर, एयरवेज ने इन चीजों पर लगाया बैन

आज गृह मंत्री शाह ने कहा कि , ‘‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा छोड़ दें, हथियार डाल दें और आत्मसमर्पण कर दें जैसा कि पूर्वोत्तर के उग्रवादियों ने किया है। अगर आप मेरी बात नहीं मानते हैं तो इस खतरे को खत्म करने के लिए जल्द ही एक व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।”

यहां पढ़ें – पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे का क्या होगा एजेंडा, ये दो अहम मुद्दे भी हैं शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और यह समस्या अब छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एक बार पशुपतिनाथ (नेपाल) से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक गलियारा बनाने की साजिश रची थी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे नाकाम कर दिया।

यहां पढ़ें – पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे का क्या होगा एजेंडा, ये दो अहम मुद्दे भी हैं शामिल

गृह मंत्री शाह ने कहा कि, गृह मंत्रालय जल्द राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना तैयार करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘नौकरी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में कल्याणकारी कदमों के माध्यम से हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Home minister amit shah to naxalites said give up arms or else action will be taken

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2024 | 12:04 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बंगाल में महाजंगल राज’, हेलीकॉप्टर नहीं उतरा तो फोन से गरजे PM, ममता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

2

पुणे में CM देवेंद्र फडणवीस की ‘टीम’ हुई और मजबूत, सुरेंद्र पठारे ने थामा बीजेपी का दामन

3

नितिन नबीन को मोदी ने दिया पहला टास्क…कार्यभार संभालते ही सामने आई बड़ी चुनौती, कैसे पाएंगे पार?

4

बंगाल में नहीं चलेगी ममता की मनमानी! चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर उठाया एक और बड़ा कदम, टेंशन में TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.