इटालियन चश्मा पहनकर बैठी है कांग्रेस, इसलिए नहीं दिखता विकास, दुर्ग में CM साय का विपक्ष पर तीखा हमला

CM Vishnudeo Sai In Durg: सर्व आदिवासी समाज के 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए CM ने कांग्रेस पर आदिवासी समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
Chhattisgarh cm Vishnudeo sai news,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी समाज के प्रस्तावित आंदोलन पर कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का हमला।

  • आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती रही कांग्रेस: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • सर्व आदिवासी समाज के 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर बड़ा बयान।

  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दुर्ग में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बहस।

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai Statement: नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग दौरे के दौरान विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। सर्व आदिवासी समाज के 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासी समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के विकास कार्य दिखाई नहीं देते, क्योंकि वह इटालियन चश्मा पहनकर बैठा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं किया।

Chhattisgarh cm Vishnudeo sai news,
सोशल मीडिया के सुपरस्टार होंगे सम्मानित, रायपुर में सजेगा नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट का मंच

आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को करीब छह घंटे के दुर्ग जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में सर्व आदिवासी समाज के 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन के ऐलान पर उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय मंत्रालय और छत्तीसगढ़ राज्य गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि विपक्ष को विकास दिखाई नहीं देता, क्योंकि वह इटालियन चश्मा पहनकर बैठा है।

पंजाब में गठबंधन के सवाल पर भाजपा के बढ़ते जनाधार का दावा

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति देश की जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि आज 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री के इस बयान को भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के दावे के तौर पर देखा जा रहा है।

Chhattisgarh cm Vishnudeo sai news,
रेलवे का बड़ा फेरबदल, 48 दिनों तक कई ट्रेनें रद्द तो कई के बदले रूट, बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी प्रभावित

तीनों निगमों में 436 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

राजनीतिक बयानबाजी के साथ मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के तीन नगर निगम क्षेत्रों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी दी। करीब छह घंटे के दौरे के दौरान रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा में 436 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 154 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने जुनवानी-कोहका मार्ग के लिए 13 करोड़ और जुनवानी-कोहका-कुरूद मार्ग के लिए 14 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण का भी ऐलान किया।

रिसाली में 136 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की घोषणा की गई। वहीं भिलाई-चरोदा में भी 146 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक रिसाली में 101 करोड़, भिलाई में 154 करोड़ और भिलाई-चरोदा में 146 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शामिल हैं।

चुनाव से पहले सियासी संदेश देने की कोशिश

मुख्यमंत्री के इस दौरे में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी प्रमुखता से सामने आई। एक ओर तीनों नगर निगम क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का ऐलान हुआ, तो दूसरी ओर आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सामने भाजपा सरकार का विकास और जनकल्याण का एजेंडा रखा।

दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।