छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति, चयनित नेताओं की सूची

Chhattisgarh Election: निकाय चुनाव में जीत के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी मंथन करने में जुट गई है। साथ ही अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने चयनित नेताओं की सूची जारी कर दी है।
Chhattisgarh BJP news,
छत्तीसगढ़ बीजेपी(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गठित की 'प्रदेश चुनाव टोली'।

  • नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी।

  • चुनाव के मद्देनजर प्रभारी व सह प्रभारी की भी हुई नियुक्ति।

Chhattisgarh Urban Body Elections 2026: छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी देकर नई टीम का गठन किया है। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने चयनित नेताओं की सूची जारी कर प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। साथ ही प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार अनुभवी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसका आदेश प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डेय ने जारी किया है।

Chhattisgarh BJP news,
बिलासपुर में ऑटो से सिम्स अस्पताल जाते ही लापता हुई 3 बच्चों की मां, 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
Chhattisgarh BJP News,
छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी(सोर्स - सोशल मीडिया)

वरिष्ठ नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठन में अहम जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा ने प्रदेश चुनाव टोली के गठन के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Chhattisgarh BJP news,
महादेव सट्टा ऐप घोटाला: किंगपिन सौरभ चंद्राकर भारी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट में पेश
Chhattisgarh BJP Leader news,
छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी(सोर्स - सोशल मीडिया)

प्रदेश चुनाव टोली के प्रमुख सदस्य

  • संतोष पाण्डेय (सांसद) - प्रदेश मुख्य प्रवक्ता।

  • अखिलेश सोनी - भाजपा प्रदेश महामंत्री।

  • भूपेन्द्र सवन्नी - अध्यक्ष राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)।

  • सौरभ सिंह - अध्यक्ष खनिज विकास निगम।

  • ​किशोर राय - प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ।

  • प्रफुल विश्वकर्मा - अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड।

  • पंकज कुमार झा - मीडिया सलाहकार को शामिल किया गया है।

  • सुनील पिल्लई - भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक ।

  • मितुल कोठारी - भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक।

  • हेमंत पाणिग्रही - भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक शामिल किया गया है।

निकायवार प्रमुख नियुक्तियां

इसी प्रकार आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव के मद्देनजर प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची घोषित की गई है। रायगढ़ जिला की नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी और संयोगिता सिंह जूदेव व जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ​धमतरी जिला की नगर पंचायत बड़ी करेली में शशि पवार को प्रभारी और अरूण सार्वा व ज्योति चंद्राकर सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की नगर पंचायत बिलाईगढ़ में केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव हेतु केदार गुप्ता को प्रभारी और चन्द्रकुमार पटेल व अल्का चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।