रेलवे का बड़ा फेरबदल, 48 दिनों तक कई ट्रेनें रद्द तो कई के बदले रूट, बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी प्रभावित

CG Train Cancelled: दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल अंतर्गत रेणिगुंटा रेलवे यार्ड के रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है।
Chhattisgarh Train cancelled,
48 दिनों तक कई ट्रेनें प्रभावित (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • दक्षिण मध्य रेलवे के रेणिगुंटा रेलवे यार्ड के रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का चलेगा कार्य।

  • 10 नवंबर से 27 दिसंबर तक बदली रहेगी रेल सेवाओं की व्यवस्था।

  • आने वाले महीने दिसंबर में ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

  • कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी, जबकि कई के प्रस्थान समय में बदलाव हुआ है।

Chhattisgarh 48 Days Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल अंतर्गत रेणिगुंटा रेलवे यार्ड के रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 10 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक करीब 48 दिनों की अवधि में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी, जबकि कई के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक दिसंबर में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। इनमें विशाखापत्तनम-तिरुपति एक्सप्रेस, मैसूर-रेणिगुंटा सुपरफास्ट, विशाखापत्तनम-तिरुपति डबल डेकर, भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट और संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति एक्सप्रेस की सेवाएं 1 से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन रद्द रहेंगी। चेन्नई-तिरुपति रूट की कुछ अन्य ट्रेनें भी 9 से 27 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।

Chhattisgarh Train cancelled,
शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को भारत लाने की तैयारी, UAE जाएगी छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम

बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का भी बदलेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22815) 14 और 21 दिसंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। वहीं एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस (22816) 9, 16 और 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इन ट्रेनों का मार्ग गुडूर, पेरंबूर और अरक्कोणम होकर रहेगा। इस दौरान रेणिगुंटा का नियमित ठहराव प्रभावित होगा।

Chhattisgarh Train cancelled,
पास्टर, फादर और सिस्टर का गांव में आना मना है.. धर्मांतरण के खिलाफ जशपुर में ग्रामीणों ने लगाए बोर्ड

कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित करने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत लोकमान्य तिलक टर्मिनस-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस को 60 मिनट और हावड़ा-तिरुपति एक्सप्रेस को 80 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। वहीं अहमदाबाद-चेन्नई सेंट्रल और अन्य कुछ ट्रेनों को भी 80 मिनट तक रोका जा सकता है।

इसके अलावा तिरुपति-चारलापल्ली एक्सप्रेस 45 मिनट, तिरुपति-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस 60 मिनट और विशाखापत्तनम-तिरुपति एक्सप्रेस 180 मिनट तक रीशेड्यूल की गई है।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और परिचालन स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते निर्धारित तारीखों में बदलाव संभव है। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।