अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, भाजपा में शोक की लहर

Chhattisgarh BJP MLA Death: निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अहिवारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि वे अस्वस्थ थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
BJP Ahiwara MLA Doman Lal Korsewada passes away, chhattisgar news,
अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वर्ष 2008 में पहली बार विधायक चुने।

  • हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था उपचार।

  • 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्मल कोसरे को हराया।

  • कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था।

BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away: छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अहिवारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि वे अस्वस्थ थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

BJP Ahiwara MLA Doman Lal Korsewada passes away, chhattisgar news,
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग टीम का एयर शो, 2 नवंबर को नवा रायपुर में गरजेगा स्वदेशी ध्रुव

दो बार विधायक बने, क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अपने राजनीतिक सफर में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई। वर्ष 2008 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद वे लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 25,263 मतों के अंतर से पराजित किया।

शासकीय सेवा से राजनीति तक का सफर

12 अगस्त 1948 को बालोद जिले के ग्राम भेंडरा में जन्मे कोर्सेवाड़ा ने राजनीति विज्ञान में एमए और बीएड की पढ़ाई की थी। शिक्षा और शासकीय सेवा से जुड़े रहने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में अपनी जगह बनाई। नवंबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इस पद पर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था।

BJP Ahiwara MLA Doman Lal Korsewada passes away, chhattisgar news,
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों पर लगाई मुहर

अहिवारा के विकास कार्यों में रहा योगदान

विधायक के रूप में कोर्सेवाड़ा ने क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। शिवनाथ नदी का पानी जामुल और अहिवारा तक पहुंचाने की पहल, नागरिक कल्याण महाविद्यालय को शासकीय महाविद्यालय का दर्जा दिलाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रयासों में उनकी भूमिका का उल्लेख किया जाता है। उनके निधन को भाजपा संगठन और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।