छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों पर लगाई मुहर

Bilaspur High Court: बिलासपुर हाईकोर्ट को 6 और नए जज मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Bilaspur High court
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल।

  • रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को न्यायाधीश नियुक्त।

  • बिलासपुर हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने की उम्मीद।

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नामों को मंजूरी।

Bilaspur High court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

कॉलेजियम की ओर से मंजूर प्रस्ताव के मुताबिक, अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टी उर्फ आर.एन. पुष्टी उर्फ रतन पुष्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को स्वीकृति दी गई है। वहीं, न्यायिक अधिकारी वर्ग से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

Bilaspur High court
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग टीम का एयर शो, 2 नवंबर को नवा रायपुर में गरजेगा स्वदेशी ध्रुव

लंबित मामलों की सुनवाई को मिलेगी गति

इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों को गति मिलने की संभावना है। हालांकि, नियुक्तियों की अंतिम प्रक्रिया संबंधित संवैधानिक औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आगे बढ़ेगी।

Bilaspur High court
रायपुर में सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- भ्रम फैलाकर लोकतंत्र कमजोर कर रहे राहुल
Chhattisgarh Bilaspur news,
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (सोर्स - सोशल मीडिया)

बिलासपुर हाई कोर्ट में वर्तमान में स्वीकृत पदों की संख्या 22 है, जबकि सितंबर 2026 में हुई नई नियुक्तियों के बाद कार्यरत जजों की कुल संख्या 14 हो गई है।

जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास

जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी

जस्टिस सचिन सिंह राजपूत

जस्टिस राकेश मोहन पांडे

जस्टिस संजय कुमार जायसवाल

जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल

जस्टिस बिभू दत्ता गुरु

जस्टिस अमेंद्र किशोर प्रसाद

जस्टिस संतोष शर्मा सितंबर 2026 में नियुक्त)

जस्टिस सुषमा सावंत सितंबर 2026 में नियुक्त)

जस्टिस सुधीर कुमार सितंबर 2026 में नियुक्त)