नोटों से भरा सीक्रेट चैंबर! दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, नागपुर से मिला कनेक्शन

Durg Police Seizure Cash: दुर्ग पुलिस ने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। नकदी को वाहन के पिछले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था।
chhattisgarh news, durg crime news,
दुर्ग में 4 करोड़ रुपए जब्त(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • खुर्सीपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद की रकम।

  • विशेष गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था अवैध 4 करोड़ रुपए।

  • हवाला के लिए रायपुर से नागपुर भेजा जा रहा था रुपए।

  • रात करीब 11 बजे डबरापारा में इलाके में पुलिस ने वाहन को पकड़ा।

Durg Police Four Crore Cash Seized: दुर्ग जिले में खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। नकदी को वाहन के पिछले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़कर रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना भेजी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि नकदी रुपए को रायपुर से नागपुर अवैध रूप से हवाला के लिए भेजा जा रहा था।

chhattisgarh news, durg crime news,
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, कई घायल

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई करोड़ों की नकदी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डबरापारा, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QU 5996 को रोककर तलाशी ली। वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे हुई जांच के दौरान पुलिस को वाहन के पिछले हिस्से की बनावट संदिग्ध लगी। इसके बाद जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ।

chhattisgarh news, durg crime news,
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा आरोप, बोले- छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान फॉर्म-7 का हुआ दुरुपयोग

मॉडिफाई किए गए हिस्से में बना था गुप्त चेंबर

पुलिस की तलाशी में सामने आया कि पिकअप वाहन के पिछले हिस्से को मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। इसी हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर बनाया गया था, जिसमें नकदी छिपाकर रखी गई थी। चेंबर खोलने पर पुलिस को कुल 4,00,00,000 (चार करोड़ रुपये) मिले।

Chhattisgarh news, Durg news,
दुर्ग में 4 करोड़ रुपए बरामद(सोर्स- सोशल मीडिया)

वाहन में मिले दो व्यक्ति

1. भावेशभाई जीनाभाई डाभी - वाहन चालक।

2. विष्णुदेव दुबे - वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति।

नकदी के स्रोत और परिवहन के उद्देश्य की जांच

करोड़ों रुपये की बरामदगी के बाद पुलिस दोनों व्यक्तियों से नकदी के स्रोत, वास्तविक स्वामित्व और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ कर रही है।

मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना भेजी जा रही है।

गुप्त चेंबर से बरामदगी ने खड़े किए सवाल

पिकअप वाहन के पिछले हिस्से में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त चेंबर से इतनी बड़ी रकम बरामद होना जांच का महत्वपूर्ण पहलू है। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई गई थी, इसे नागपुर ले जाने का उद्देश्य क्या था और इस पूरे मामले में अन्य किसी व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com