छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त होने वाले गांवों को एक करोड़ रुपए देगी सरकार, जानें क्या हैं राज्य की बड़ी घोषणाएं
Naxal Free Village Scheme: नक्सल मुक्त होने वाले सभी गांवों को राज्य सरकार एक करोड़ रुपए देगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसको लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।
- Written By: सौरभ शर्मा
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के ग्रहमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जो भी गांव पूर्ण रूप से नक्सल मुक्त हो जाएंगे वहां विकास के लिए सरकार एक करोड़ रुपए अलग देगी। इसके साथ ही सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए इनाम की राशि भी डबल कर दी जायेगी।इसकी घोषणा शुक्रवार को राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कर दी है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए सरकार हर एक संभव प्रयास कर रही है। हर बार इस पर नए फैसले लिए जाते रहे हैं। इस बार भी सरकार ने नक्सल अभियान के तहत इस बडे फैसले की घोषणा की है।
चलेगा एलवद पंचायत अभियान
शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पंचायत विभाग एलवद पंचायत अभियान के तहत ग्राम पंचायत खुद से लोगों को सरेंडर करवाएंगे। जो भी गांव पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा उसे नक्सल मुक्त गांव का सर्टिफिकेट देकर उस गांव के विकास के लिए एक करोड़ की राशि भी सरकार देगी।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
बॉर्डर वाले इलाके में बढ़ रही खास समुदाय की आबादी! घुसपैठ पर एक्शन में आई मोदी सरकार, बनाई हाई लेवल कमेटी
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
इनाम की राशि भी दुगनी होगी
डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि नई सरेंडर नीति का अनुमोदन मंत्री मंडल में हुआ है, इसमे सामूहिक तौर पर अगर नक्सली सरेंडर करते हैं तो उन्हें इनाम की राशि डबल देय होगी। साथ ही शहीद परिवार की समस्याओं को आईजी रेंज पर सुनवाई होगी। इसके साथ ही शहीदों की मूर्ति लगाने के लिए भी वीर बलिदानी योजना शुरुआत भी की गई है। इसके लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या है पूरा बड़ा बदलाव व आगे की योजना
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार को गंगालूर में जो 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए व कांकेर नारायणपुर एरिया में 4 नक्सली मारे गए हैं। कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जवानों को इसमें बहुत बड़ी सफलता मिली है। जो तेलंगाना से पामेड़ जाते थे, वे अब सीधे बीजापुर से पामेड़ जा सकते हैं। वहीं 25 वर्षों से गारपा में साप्ताहिक बाजार बंद था वो अब शुरू हुआ है। कोंडापल्ली की भी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसके आलवा 570 मोबाइल टावर भी लगाए गए हैं। गृहमंत्री ने यह दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से जल्द ही नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा।
