छठ पर यात्रियों की भीड़ संभालने रेलवे की बड़ी तैयारी, 24 घंटे निगरानी और स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम

Chhath Puja 2026 : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी की है।
Chhath Puja 2026
छठ महापर्व रेलवे व्यवस्थासोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की।

  • वाणिज्य विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी।

  • डिजिटल वार रूम से रखी जा रही नजर।

  • पेयजल, सफाई और मेडिकल टीम की व्यवस्था के दिए निर्देश।

  • डिजिटल डिस्पले का भी इस्तेमाल किया जा रहा।

Bilaspur Railway Arrangements for the Chhath Festival : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी की है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, वहीं भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की मदद के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। रेलवे ने ट्रेनों के सुचारु परिचालन और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए फ्रंटलाइन कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। आरपीएफ और सिविल डिफेंस की टीमें लाउड हेलर और सीटी के जरिए यात्रियों को लगातार जरूरी निर्देश दे रही हैं, ताकि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था की स्थिति न बने।

Chhath Puja 2026
छठ महापर्व रेलवे व्यवस्थासोर्स - नवभारत लाइव

डिजिटल वार रूम से रखी जा रही नजर

त्योहारों के दौरान रेल परिचालन और स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए रेलवे मुख्यालय में डिजिटल वार रूम बनाया गया है। यहां रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए ट्रेनों की आवाजाही और स्टेशनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनके निराकरण की व्यवस्था भी की गई है।

टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर और QR कोड

यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एम-यूटीएस और रेलवन एप के माध्यम से प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार के पास ही अनारक्षित टिकट लेने की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ भी तैनात किए गए हैं।

Chhath Puja 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ की चमक, बिल्हा देश में नंबर-1, रायपुर-बिलासपुर भी सम्मानित

पेयजल, सफाई और मेडिकल टीम की व्यवस्था

स्टेशनों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल मेडिकल सहायता मिल सके। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी देने के लिए पीए सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन रूटों पर चल रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

- दुर्ग–बरौनी–दुर्ग पूजा स्पेशल।

- दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल।

- गोंदिया–पटना–गोंदिया पूजा स्पेशल।

- चर्लपल्ली–बरौनी–चर्लपल्ली पूजा स्पेशल।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, ट्रेन संचालन और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लोग बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Chhath Puja 2026
धान खरीदी में सिर्फ तीन दिन बाकी, नरदहा समेत कई उपार्जन केंद्रों में लटके ताले