नवभारत लाइव की खबर का असर, बैलाडीला भूस्खलन के बाद NMDC में कार्रवाई, GM सुधांशु वर्मा निलंबित

GM Sudhanshu Verma Suspended : हैदराबाद मुख्यालय से 24 नवंबर को जारी हुआ आदेश, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, किरंदुल को ही बनाया गया मुख्यालय, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय।
GM Sudhanshu Verma Suspended
महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा निलंबितसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला डिपॉजिट-14 भूस्खलन के बाद NMDC में बड़ी कार्रवाई।

  • किरंदुल कॉम्प्लेक्स के GM सुधांशु वर्मा निलंबित।

  • 24 नवंबर को हैदराबाद मुख्यालय से जारी हुआ आदेश।

  • निलंबन अवधि में मुख्यालय किरंदुल, बिना अनुमति छोड़ने पर रोक।

  • भूस्खलन से जुड़े मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल।

Bailadila GM Sudhanshu Verma Suspended : बैलाडीला के डिपॉजिट-14 में हुए भीषण भूस्खलन के बाद एनएमडीसी प्रबंधन में बड़ी कार्रवाई हुई है। नवभारत लाइव द्वारा भूस्खलन और उससे जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एनएमडीसी प्रबंधन में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एनएमडीसी लिमिटेड ने किरंदुल कॉम्प्लेक्स में पदस्थ महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंपनी के हैदराबाद स्थित पंजीकृत कार्यालय से 24 नवंबर 2026 को जारी आदेश के बाद खनन क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

एनएमडीसी के डायरेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंपनी के कर्मचारियों के लिए लागू कंडक्ट, डिसिप्लिन एंड अपील रूल्स, 1978 के नियम 20 का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सुधांशु वर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

किरंदुल ही रहेगा मुख्यालय, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे

निलंबन आदेश में केवल पद से हटाने की कार्रवाई ही नहीं की गई है, बल्कि निलंबन अवधि के दौरान सुधांशु वर्मा का मुख्यालय किरंदुल कॉम्प्लेक्स निर्धारित किया गया है। उन्हें एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक, बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, निलंबन अवधि के दौरान मिलने वाले निर्वाह भत्ते के संबंध में अलग से आदेश जारी करने की बात कही गई है।

GM Sudhanshu Verma Suspended
माता-पिता के तलाक के बाद संतान किसके साथ रहेगी, बिलासपुर हाईकोर्ट बोला- कोर्ट नहीं, बालिग बेटा खुद लेगा फैसला

भूस्खलन के बाद उठे थे प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल

गौरतलब है कि डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन ने बैलाडीला की पहाड़ियों में खनन अपशिष्ट के प्रबंधन और पर्यावरणीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पहाड़ से खिसका मलबा बड़े वन क्षेत्र तक फैल गया। प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित हुए और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका भी सामने आई। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने एनएमडीसी प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई थी।

अब महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी पर हुई इस कार्रवाई ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, निलंबन आदेश में भूस्खलन को कार्रवाई का प्रत्यक्ष कारण नहीं बताया गया है और न ही अनुशासनात्मक कार्यवाही के आरोपों का विवरण दिया गया है।

आखिर किन कारणों से हुई कार्रवाई?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुधांशु वर्मा के खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही का आधार क्या है? क्या यह कार्रवाई डिपॉजिट-14 भूस्खलन से जुड़े प्रबंधन और प्रशासनिक दायित्वों की जांच का हिस्सा है या मामला किसी अन्य विभागीय विषय से संबंधित है? फिलहाल कंपनी के आदेश में इन सवालों का खुलासा नहीं किया गया है।

बैलाडीला भूस्खलन के बाद एनएमडीसी में हुई इस कार्रवाई पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होना महत्वपूर्ण होगा कि जांच का दायरा किन अधिकारियों और किन जिम्मेदारियों तक पहुंचता है।

GM Sudhanshu Verma Suspended
फसल बर्बादी से भड़के बस्तर के किसान, 11 दिसंबर को NH-63 पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान