छत्तीसगढ़ में जादू-टोना और अंधविश्वास का रक्तरंजित खेल, मासूम समेत 4 लोगों को उतारा मौत के घाट
जादू-टोना और अंधविश्वास शुरुआत से ही लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। इसके बावजूद भी आम-आदमी इसमें फंसकर बर्बाद हो रहा है। अंधविश्वास कितना घातक हो सकता है इसकी एक और बानगी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में देखने को मिली। यहां कुछ ऐसा घटित हुआ है जिसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
रायपुर: जादू-टोना और अंधविश्वास शुरुआत से ही लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। इसके बावजूद भी आम-आदमी इसमें फंसकर बर्बाद हो रहा है। अंधविश्वास कितना घातक हो सकता है इसकी एक और बानगी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में देखने को मिली। यहां कुछ ऐसा घटित हुआ है जिसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जादू-टोना के शक में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के तीन संदिग्धों– एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है तथा वह उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढे़ें:- पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की हद पार, नाबालिग हिंदू लड़की को बनाया मुसलमान, अधेड़ से करा दिया निकाह
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेड़ गांव में शाम करीब छह बजे हुई तथा मारे गए लोगों की पहचान चैतराम कैवर्त्य (47), उनकी बहनें-जमुना (28) और यशोदा (30) तथा जमुना के 11 माह के बेटे यश के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रामनाथ पटले और उनके दो बेटों को हिरासत में लिया है एवं उनसे पूछताछ जारी है।
किए कराए के चक्कर में हत्याएं
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से पटले की बेटी बीमार थी और उसके परिवार के सदस्यों को संदेह था कि उसकी बीमारी चैतराम की मां द्वारा किए गए जादू-टोना का नतीजा है। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि आरोपी आज चैतराम के घर में घुसे और उन्होंने उन पर धारदार हथियार एवं हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढे़ें:- कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: डॉक्टर्स की हड़ताल का नहीं निकला समाधान, आया ममता बनर्जी का ‘इस्तीफे’ वाला बयान
उन्होंने बताया कि हमले के दौरान चैतराम की मां घर पर नहीं थी तथा अपने दूसरे बेटे के साथ कहीं गई हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है। वहीं, पुलिस इस केस में और एंगल्स को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।
