-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Uttarakhand Government Announced 2000 Vacancies For Police And Pac
दिवाली पर युवाओं को राज्य सरकार ने दिया तोहफा, इस प्रदेश में निकली पुलिस और पीएसी की भर्ती
- Written By: Saurabh Pal
उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर युवाओं को तोहफा दिया है। सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने 2000 युवाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- उत्तराखंड पुलिस भर्ती( फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर युवाओं को तोहफा दिया है। सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने 2000 युवाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UKSSSC) ने पुलिस और पीएसी में पुरुषों के लिए 2 हजार भार्ती का कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें 1600 पुलिस विभाग में और 400 पदों पर पीएसी/ आईईआरबी के लिए रिक्तियां हैं।
UKSSSC अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इसके आवेदन 8 नवंबर से शुरू होगा। आवदेन की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। वहीं इसके लिए लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को तय की गई है। पुलिस और पीएसी में निकली भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले शारीरिक परीक्षा होगी जिसमें माप जोख के अलावा फिजिकल टेस्ट होगा। जिसमें दौड़ व कूद इत्यादि शामिल हैं। इसके बाद ऑनलाइन व ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं, शेयर किया पुष्पा 2 का पोस्टर
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
उम्र सीमा और शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड पुलिस और पीएसी भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल है। उम्र की गणना जुलाई 2024 से की जाएगी। वहीं उत्तराखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
शारीरिक मापदंड
इसके अलावा जनरल, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी होनी चाहिए। जबकि पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों की 160 सेमी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की 157.38 सेमी होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों का चेस्ट 78.8 सेमी होना चाहिए इसके बाद उन्हें 5 सेमी चेस्ट फुलाना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्र व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 76.3 सेमी और फुलाने के बाद 81.3 सेमी होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 3 का ‘हुक्कुश फुक्कुश’ गाना हुआ रिलीज, रूह बाबा और बच्चा पार्टी की दिखी धूम
फिजिकल टेस्ट
इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, चिनिंग-अप और उठक-बैठक शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को 21700-69100 वेतनमान (लेवल-3) के अनुसार मिलेगा।
Uttarakhand government announced 2000 vacancies for police and pac
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM










