UPSSSC Lekhpal Mains Admit Card: लेखपाल भर्ती के जारी हुए एडमिट कार्ड, 21 मई को होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
UPSSSC Lekhpal Mains Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन यानी यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- Written By: यति सिंह
लेखपाल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
UPSSSC Lekhpal Mains Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन यानी यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यह परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
लेखपाल भर्ती की परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आई डी, पैन कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आप सभी upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
कितने पदों पर भर्ती के लिए की जाएगी परीक्षा
यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और बर्थडेट की आवश्यकता पड़ेगी। बता दें कि इन सभी डिटेल्स से ही आप सभी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
जानकारी के अनुसार परीक्षा फीस जमा करने वाले उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड हासिल कर पाएंगे। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत उत्तर प्रदेश में केवल 7,794 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।
किस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी लेखपाल परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप सभी को सबसे पहले यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाकर यूपीएसएसएससी (UPSSSC)लेखपाल एडमिट कार्ड पर लिंक पर क्लिक करना होगा।
यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2026 Admit Card Out: एक क्लिक में डाउनलोड करें हॉल टिकट, परीक्षा से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइडलाइन
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर के साथ सारी डिटेल भरनी होगी। जिसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। सारी उचित जानकारी चैक करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। और इसके साथ ही उसका प्रिंट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 की घोषणा पिछले साल की गई थी। जिसके एडमिट कार्ट आज यानी 16 मई 2026 को जारी किए गए है। एडमिट कार्ड जारी होते ही परीक्षा की डेट भी जारी की गई है। भर्ती परीक्षा जो 21 मई 2026 को आयोजित कराई जाएगी।
