UPSC CSE 2026 Admit Card Out: एक क्लिक में डाउनलोड करें हॉल टिकट, परीक्षा से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइडलाइन

UPSC Prelims 2026 Exam Date: देश की सबसे बड़ी सरकारी सिविल सर्विसेज यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएससी की परीक्षा 24 मई 2026 को होगी।
UPSC CSE 2026 Prelims Admit Card download process on official website
सिविल सेवा आयोग का एडमिट कार्ड जारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

UPSC Prelims Admit Card 2026: देश की सबसे बड़ी सरकारी सिविल सर्विसेज यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी परीक्षार्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

यूपीएससी की परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

24 मई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2026 का आयोजन देशभर में 24 मई 2026 को अलग-अलग केंद्रों पर कराया जाएगा। यूपीएससी की परीक्षा भारतीय प्रशासनिक (IAS),भारतीय पुलिस सेवा (IPS),भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत Aऔर B सेवाओं में भर्ती की पहले लेवल की परीक्षा है। हर साल की तरह इस साल भी लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।

2 शिफ्ट में कराया जाएगा परीक्षा का आयोजन

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर मोड पर आधारित होती है। बता दें कि यह एग्जाम 2 शिफ्ट में कराया जाता है। सुबह की शिफ्ट में जरनल स्टडीज पेपर-1 जबकि दोपहर की शिफ्ट में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड यानि सीएसएटी पेपर-2 होगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट की फोटो कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर बिना हॉल टिकट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हॉल टिकट पर देख लें ये जरूरी जानकारी

यूपीएससी परीक्षा देने वालों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है, कि एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता दिशा-निर्देश सही तरह से अंकित हो। साथ ही साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निषेध वस्तुएं, परीक्षा समय और परीक्षा दिन की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होती है, तो वह तुरंत संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दें।

यूपीएससी प्रीलिम्स में ये परीक्षार्थि होंगे क्वालिफांइग

प्रीलिम्स की प्रारंभिक परीक्षा में केवल क्वालिंगफांइग पर आधारित है। इस परीक्षा में मिले अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। आमतौर पर यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के एक महीने बाद परिणाम आते हैं। उसके बाद ही परीक्षार्थी को मेन परीक्षा यानी मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.nic.in पर जाना होगा।

2. वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और पासवर्ड या बर्थडेट डालनी होगी।

4.सभी उचित जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।

5.सभी उम्मीदवार यूपीएससी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसकी एक फोटो कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com