

UPSSSC Lekhpal Mains Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन यानी यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यह परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
लेखपाल भर्ती की परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आई डी, पैन कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आप सभी upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और बर्थडेट की आवश्यकता पड़ेगी। बता दें कि इन सभी डिटेल्स से ही आप सभी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानकारी के अनुसार परीक्षा फीस जमा करने वाले उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड हासिल कर पाएंगे। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत उत्तर प्रदेश में केवल 7,794 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।
यूपी लेखपाल परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप सभी को सबसे पहले यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाकर यूपीएसएसएससी (UPSSSC)लेखपाल एडमिट कार्ड पर लिंक पर क्लिक करना होगा।
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर के साथ सारी डिटेल भरनी होगी। जिसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। सारी उचित जानकारी चैक करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। और इसके साथ ही उसका प्रिंट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 की घोषणा पिछले साल की गई थी। जिसके एडमिट कार्ट आज यानी 16 मई 2026 को जारी किए गए है। एडमिट कार्ड जारी होते ही परीक्षा की डेट भी जारी की गई है। भर्ती परीक्षा जो 21 मई 2026 को आयोजित कराई जाएगी।