UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
UPSC Vacancy Update News: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। यूपीएससी की ओर से 644 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की सूचना जारी की गई है।
- Written By: यति सिंह
UPSC में 644 पदों पर निकली बंपर भर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
UPSC Vacancy Update: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूपीएससी की ओर से 644 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की सूचना जारी की गई है। संघ लोक सेवा आयोग की जारी सूचना के अनुसार 644 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें वैज्ञानिक, प्रबंधक, वैज्ञानिक अधिकारी, व्याख्याता, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी, सहायक नियंत्रक, उप नियंत्रक के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
साथ ही साथ कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, मानवविज्ञानी, चिकित्सा अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती फॉर्म निकाले गए है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इस सूचना से पहले यूपीएससी ने 394 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पदों में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल थे। यूपीएससी की ओर से जारी सूचना में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी यानी आईएनए – 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के 24 पद शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
आवेदन करने की आखिरी तारीख
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू की गई। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से जारी पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय आखिरी तारीख की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
आवेदन के लिए योग्यता
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए 10 प्लस 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा पास या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और भारतीय नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10 प्लस 2 पाठ्यक्रम के अनुसार होना चाहिए।
